जिगर में आग लगाने वाले इस सिंगर ने 52 साल की उम्र में की शादी? कौन हैं दुल्हनिया?

Sukhwinder Singh Marriage: 'बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया...' के जरिए लोगों के दिलों में आग लगाने वाले मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में किसी से कुछ नहीं कहते हैं लेकिन अभी उन्होंने अपने बारे में कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।

Sukhwinder Singh Marriage

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स के बात करते हुए सुखविंदर सिंह ने कहा कि 'जरूरी नहीं कि हर इंसान खूब जोर-शोर या हल्ला मचाकर शादी करे, कभी-कभी कुछ लोग बिना बड़े जश्न के भी शादी कर लेते हैं।'

जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, उन्हें थोड़ा छिपाकर रखते हैं। कई सेलिब्रिटीज हैं, जो शादी कर लेते हैं, लेकिन किसी को पता नहीं चलता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता है कि उन्होंने कोई क्राइम कर लिया है, बस उनकी इच्छा होती है कि उनका पर्सनल रिलेशनशिप बस खबर ना बने।'

सुखविंदर सिंह ने कहा कि 'रिश्ते के बारे में ना बताने के पीछे कारण सिर्फ इतना है कि लाइमलाइट में नहीं आना है। लेकिन इसमें कोई गुनाह नहीं है और जो लोग हल्ला मचाकर शादी करते हैं वो भी कोई अपराध नहीं करते हैं, बस अपनी-अपनी सोच है।'

गायक ने शादी कर ली लेकिन किसी को बताया नहीं?

गायक की बातों से साफ है कि 'उन्होंने शादी कर ली है लेकिन वो अपनी पत्नी के बारे में बताना नहीं चाहते हैं और उनकी बातों से यह भी महसूस होता है कि सिर्फ उनके करीबी लोगों को इस बारे में मालूम है। आपको बता दें कि अभी तक सबको यही लगता था कि 52 साल की उम्र में सुखविंदर सिंह अपने लिए पार्टनर ही खोज रहे हैं।

कौन हैं दुल्हनिया? सिंगर ने नहीं किया खुलासा

फिलहाल सिंगर के इस बड़े खुलासे के बाद हर कोई अब बस इनकी दुल्हनिया के बारे में ही जानना चाहता है, देखते हैं कि उनके बारे में खुलासा कब होता है?

फिल्म 'रत्चगन' के लिए प्लेबैक सिंगिग की

आपको बता दें कि 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे सुखविंदर सिंह को संगीत का ज्ञान प्रोफेसर बीएस नारंग से मिला। उन्होंने सबसे पहले तमिल फिल्म 'रत्चगन' के लिए प्लेबैक सिंगिग की थी।

गीत "छैया छैया" से हासिल हुई लोकप्रियता

लेकिन उन्हें बॉलीवुड में एंट्री फिल्म खिलाफ़ के गाने "आजा सनम" से मिला लेकिन उन्हें शौहरत हासिल हुई फिल्म 'दिल से' के मशहूर गीत "छैया छैया" से, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद सुखविंदर सिंह ने पलटकर नहीं देखा और एक से एक हिट नंबर दिए।

'बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया..' से जीता युवाओं का दिल

फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के हिट गीत 'हौले-हौले' के लिए भी फिल्मफेयर अवार्ड जीता। इनका गाया गीत 'जय हो' तो देश के लिए नेशनल एंथम जैसा है। सुखविंदर सिंह को हैदर के गीत 'बिस्मिल' के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है तो फिल्म ओमकारा का गीत 'बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया..' आज भी युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+