फिल्म जगत को लगातार दूसरा बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता यूसुफ हुसैन का निधन
फिल्म जगत को लगातार दूसरा बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता यूसुफ हुसैन का निधन
मुंबई, 30 अक्टूबर: हिंदी फिल्मों और टीवी के दिग्गज अभिनेता यूसुफ हुसैन का निधम हो गया है। यूसुफ हुसैन के निधन की खबर बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर दी है। ये खबर ऐसे दिन आई है, जब एक दिन पहले साउथ इंडियन फिल्म जगत के पावर स्टार पुनीत राजकुमार का निधन हुआ। हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि आज वो सच में अनाथ हो गए हैं। अभिनेता यूसुफ हुसैन 'विवाह', 'धूम 2', 'खोया खोया चांद', 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'रोड टू संगम' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Recommended Video

हंसल मेहता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे कर लिए थे और लेकिन फिर भी मैं अटक रहा था। मैं परेशानी में था। एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा करियर लगभग खत्म होने को था। उसी वक्त वह (यूसुफ हुसैन) आए और बोले मेरे पास एक फिक्स्ड डिपॉजिट है और अगर तुम परेशानी में हो तो वह मेरे किसी काम का नहीं है। उन्होंने मुझे चेक साइन करके दी और शाहिद पूरी हुई। ऐसे थे यूसुफ हुसैन। आप मेरे लिए एक पिता की तरह थे। अगर जिंदगी जिंदा होती तो वह शायद उन्हीं के रूप में होती।'
हंसल मेहता ने आगे लिखा, '' आज वह (यूसुफ हुसैन) चले गए हैं ताकि स्वर्ग में सभी लड़कियों को विश्व सुंदरी और हर मर्द को सबसे हसीन नौजवान बोल सकें। आखिर में मैं क्या बोलूं, 'लव यू लव यू लव यू'। यूसुफ साहब मैं आपके दिए इस नई जिंदगी का आभारी हूं। मैं सच में आज अनाथ हो गया हूं। अब मेरी जिंदगी पहले जैसी नहीं होगी। मैं तरह आपको याद करने वाला हूं। मेरी उर्दू खराब ही रहेगी और हां- लव यू लव यू लव यू।''












Click it and Unblock the Notifications