Sudhir Dalvi Health Condition: साई बाबा 'सुधीर' की हालत नाजुक, इलाज के लिए कोर्ट ने दी इजाजत!

Sudhir Dalvi Health Condition: प्रसिद्ध अभिनेता सुधीर दलवी इस समय गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, और उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी। अब शिर्डी का श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट उनके लिए उम्मीद बनकर सामने आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने ट्रस्ट को उनके उपचार हेतु ₹11 लाख रुपये देने की अनुमति दे दी है। यह फैसला अभिनेता की नाज़ुक हालत और उनके कला-योगदान को देखते हुए लिया गया।

Sudhir Dalvi Health Condition

लीलावती अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
86 वर्षीय सुधीर दलवी 8 अक्टूबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में दाखिल हैं। वह सेप्सिस (गंभीर संक्रमण) से पीड़ित हैं और लगातार उपचार चल रहा है। परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था, जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगाई गई। इस बीच रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी सहायता के लिए आगे आई थीं।

ट्रस्ट की अपील पर हाई कोर्ट की मंजूरी
साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने अभिनेता की स्थिति को देखते हुए ₹11 लाख रुपए की सहायता देने की पेशकश की। चूंकि यह एक सरकारी अधिनियम के तहत संचालित ट्रस्ट है, इसलिए राशि देने के लिए अदालत की अनुमति आवश्यक थी। ट्रस्ट ने कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद जस्टिस विभा कंकनवाड़ी और जस्टिस हितेन एस. वेनेगावकर की खंडपीठ ने इसे मंजूरी दी। कोर्ट ने कहा, "सुधीर दलवी ने विशेष भूमिका निभाई है, उनसे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। ऐसे में उनकी सहायता करना उचित है।" अदालत ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि शिर्डी ट्रस्ट के अधिनियम में सामाजिक और मानवीय सहायता देने का प्रावधान मौजूद है।

साईं बाबा की भूमिका से मिली राष्ट्रीय पहचान
सुधीर दलवी 1977 की फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' में साईं बाबा की भूमिका निभाकर पूरे देश में मशहूर हुए। उनके अभिनय को अपार सराहना मिली और लोग आज भी उन्हें उसी किरदार में याद करते हैं। फिल्मों के अलावा, उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण', श्याम बेनेगल की 'भारत एक खोज', चाणक्य पर आधारित धारावाहिक 'चाणक्य', गुलज़ार की 'मिर्ज़ा गालिब' और ऐतिहासिक शो 'जुनून' जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+