Mangal Dhillon No More: नहीं रहे मशहूर अभिनेता मंगल ढिल्लों,लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर की जंग
फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
Mangal Dhillon Passed Away: फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने माने एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया। वह अभी तक कई हिट सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्टर लंबे समय कैंसर की जंग लड़ रहे थे और उनका पंजाब के लुधियाना में कैंसर का इलाज चल रहा था। लेकिन 11 जून की सुबह एक्टर ये कैंसर की जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यू की जानकारी दी।
मंगल ढिल्लों की फिल्में
मशहूर अभिनेता मंगल ढिल्लों ने फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 1986 में टीवी सीरियल कथा सागर से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनका कैमियो था। इसके बाद एक्टर ने बुनियाद, जुनून, द ग्रेट मौलाना आजाद, युग जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। एक्टिंग के अलावा वह फिल्मों के निर्देशन में भी सक्रिय रहे और मुंबई में उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी थी।

मंगल ढिल्लों का पंजाब में हुआ जन्म
अभिनेता का जन्म फरीदकोट के पंजाबी परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने यहीं से हासिल की। इसके बाद एक्टर अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश में शिफ्ट हो गए थे। मंगल ढिल्लों को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और वह लंबे समय से थिएटर से जुड़े थे। हालांकि, इसके बाद वह पंजाब लौट आए और फिर वहां से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। बता दें कि मंगल ढिल्लों ज्यादातर अपने नेगेटिव रोल की वजह से फेमस हुए।












Click it and Unblock the Notifications