Happy Birthday Pankaj Kapoor: दिग्गज कलाकार हैं पंकज, इन फिल्मों ने दिलाई थी पहचान
29 मई 1954 को जन्मे पंकज कपूर का आज जन्मदिन है। अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में पंकज ने खास जगह बनाई है।
मुंबई, 29 मई : बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता पंकज कपूर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 29 मई 1954 को जन्मे पंकज ने आज के समय में मनोरंजन जगत में अलग ही पहचान बनाई है। अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में पंकज ने खास जगह बनाई है। बेहतरीन टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जर्सी' में भी उन्होंने अभिनय किया है। अभिनेता की एक्टिंग की तो सभी तारीफ करते आए हैं। पंकज ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। उनका अधिकतर समय थिएटर में ही गुजरा। पंकज के किरदार को फिल्म 'मकबूल' और 'डॉक्टर की मौत' में काफी सराहना मिली थी। पंकज ने सिर्फ फिल्मों ही नहीं, बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय से खूब जादू चलाया।

यहां से हुई करियर की शुरुआत
बताते चलें कि पंकज कपूर ने श्याम बेनगल की फिल्म आरोहण से फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी में उन्होंने महात्मा गांधी के दूसरे सचिव प्यारेलाल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था। हालांकि उन्होंने काफी प्रभावशाली रोल प्ले किया था। बता दें कि इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे।
नीलिमा-पंकज के बेटे हैं शाहिद कपूर
बताते चलें कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करते हुए ही पंकज की मुलाकात नीलिमा अजीम से हुई। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई और 1979 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन दोनों का साथ ज्यादा दिनों तक नहीं चला। 1984 में दोनों अलग हो गए। शाहिद कपूर नीलिमा और पंकज के बेटे हैं।
'करमचंद' में निभाया अहम किरदार
इसके साथ ही पंकज कपूर ने टीवी पर भी अपना करियर बनाया था। 80 के दशक में पंकज ने जासूसी सीरियल 'करमचंद' में अपनी अहम भूमिका निभाई थी और वे इसमें अभिनय करके काफी मशहूर भी हो गए थे। सीरियल में पंकज की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
इन फिल्मों से मिली पहचान
पंकज ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। उनका अधिकतर समय थिएटर में ही गुजरा। पंकज के किरदार को फिल्म 'मकबूल' और 'डॉक्टर की मौत' में काफी सराहा गया था। इसके बाद वे 'धर्म', चमेली, एक रुका हुआ फैसला औऱ 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', जैसी फिल्मों में भी नजर आए। वहीं बात करें टीवी की, तो छोटे पर्दे पर भी पंकज ने अपने अभिनय से खूब जादू चलाया।












Click it and Unblock the Notifications