Varun Dhawan: इस गंभीर बीमारी का शिकार हुए वरुण धवन? एक्टर ने बयां किया अपना दर्द, जानें कैसे करें इससे बचाव

Varun Dhawan Vestibular Hypofunction Disease: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन दिनों वरुण धवन अपनी इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

वरुण धवन को हुई ये गंभीर बीमारी
इसी बीच वरुण धवन ने अपने बारे में एक हैरान करने वाली बात बताई है। एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने अपने हेल्थ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने खुद बताया है कि वह एक दुर्लभ बीमारी, वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन से पीड़ित हैं।

Varun Dhawan

वरुण धवन ने लोगों के साथ शेयर की परेशानी

वरुण धवन ने बताया कि इस बीमारी के कारण उनके शरीर का संतुलन बिगड़ने लगा था और इससे उन्हें लॉकडाउन के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वरुण धवन ने इस बीमारी के बारे में बहुत सारी बातें खुलकर लोगों को बताई हैं।

क्या है वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन?

वरुण धवन ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा है- ये एक ऐसी समस्या है, जो कानों से जुड़ी होती है और शरीर के संतुलन को प्रभावित करती है। इस बीमारी के कारण दिमाग में भी असर पड़ता है, जिससे व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है।

वेस्टिबुलर सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है

वहीं मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन तब होता है जब इंसान का वेस्टिबुलर सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है। ये सिस्टम शरीर के बैलेंस को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। इस बीमारी के चलते मरीज को चक्कर आना, उलटी, घबराहट और कभी-कभी आंखों में धुंधलापन जैसी समस्याएं होती हैं।

'योग, स्विमिंग और फिजियोथेरेपी की ली थी मदद'

वरुण धवन ने खुलासा किया कि इस बीमारी के कारण उन्हें कोरोनाकाल के दौरान बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। लॉकडाउन के दौरान वह इस बीमारी से काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में खुद को स्वस्थ करने के लिए उन्होंने घर में रहते हुए योग, स्विमिंग और फिजियोथेरेपी की मदद लेती थी।

'मेरी हेल्थ में काफी सुधार हुआ है'
इसके बाद वरुण धवन धीरे धीरे रिकवर करने लगे थे। वरुण ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से भी इस बारे में बात की थी और बताया था कि उनकी हेल्थ में काफी सुधार हुआ है। साथ ही एक्टर ने इस कठिन दौर में उनके साथ खड़े रहने वाले भी लोगों का दिल से धन्यवाद किया था।

'मेरे शरीर का संतुलन बिगड़ने लगा था'
वरुण धवन ने अपनी इस गंभीर बीमारी के बारे में बताते हुए कहा था इसमें उनके शरीर का संतुलन बिगड़ने लगा था। ऐसे में उन्हें थोड़ी देर खड़े रहने पर ही चक्कर आता था। इसके अलावा इस बीमारी के चलते लोगों को उलटी, घबराहट, डिप्रेशन, आंखों का धुंधला होना, गाड़ी चलाने या सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होना और बार-बार गिरने की समस्या हो सकती है।

लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव
वरुण धवन ने लोगों से साफ कहा कि अगर किसी को इस तरह की समस्याएं होती हैं तो घबराना नहीं चाहिए बल्कि तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। वरुण धवन का कहना है कि इस बीमारी से रिकवर होने के लिए अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ते हैं। वरुण धवन ने बताया कि इससे बचने के लिए स्मोकिंग छोड़ना पड़ता है। रोज की ई गंदी आदतों को भी बदलना पड़ता है। हालांकि कुछ भी करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+