वरुण धवन ने सरेआम की अर्जुन कपूर की बेइज्जती, गुस्से में आए अनिल कपूर और बोले- मेरा भतीजा है वो....

वरुण धवन ने अनिल कपूर के सामने उनके भतीजे अर्जुन कपूर के बारे में एक ऐसी बात बोल दी जिसे सुनने के बाद उन्हें गुस्सा आ गया।

मुंबई, 12 सितंबरः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में इस बार अनिल कपूर और वरुण धवन मेहमान बनकर पहुंचेंगे। हाल ही में इसके नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। ये प्रोमो दर्शकों को बहुत ही फनी लग रहा है। बड़े पर्दे पर हंसाने वाले दोनों एक्टर्स अनिल कपूर और वरुण धवन शो में भी हंसते और हंसाते नजर आते हैं। दोनों ने करण जौहर के सवालों का बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उनके जवाबों को सुनकर करण जौहर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि वरुण धवन ने अनिल कपूर के सामने उनके भतीजे अर्जुन कपूर के बारे में एक ऐसी बात बोल दी जिसे सुनने के बाद उन्हें गुस्सा आ गया।

भतीजे की बेइज्जती पर गुस्साए अनिल कपूर

भतीजे की बेइज्जती पर गुस्साए अनिल कपूर

करण जौहर के चैट शो में वरुण धवन ने अर्जुन कपूर की जमकर बेइज्जती की। ये देखकर अनिल कपूर को उनका बचाव करना पड़ा। अनिल कपूर ने वरुण धवन से कहा- ये सब क्या बोल रहे हो तुम...वो मेरा भतीजा है। अनिल कपूर का गुस्सा देखकर वरुण धवन चुप हो गए और अपनी हंसी रोक ली। वहीं करण जौहर भी थोड़ी देर के लिए चुप हो गए।

अनिल और वरुण ने उड़ाया मशहूर हस्तियों का मजाक

आपको बता दें कि 'कॉफी विद करण 7' के 11वें एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशमल लाइफ के बारे में कई राज खोलेंगे। दोनों शादी, रिलेशनशिप और इंडस्ट्री के बारे में बात करते दिखाई देंगे। इस दौरान दोनों इंडस्ट्री के मशहूर हस्तियों का मजाक उड़ाते भी नजर आएंगे। इन दोनों की जोड़ी और बातचीत आपको हंसने पर मजबूर कर देगी।

अनिल कपूर ने शादी को लेकर दी सलाह

इस नए एपिसोड का प्रोमो देखकर साफ पता चलता है कि ये शादी से जुड़ी बातों से भरा हुआ है। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है अनिल कपूर कहते हैं कि वह 40 साल से ज्यादा समय से अपनी शादी को निभा रहे हैं। वहीं वरुण धवन ने हाल ही में शादी की है, लेकिन उनकी पत्नी नताशा दलाल बहुत पहले से उनकी दोस्त रह चुकी हैं।

अनिल कपूर ने कहा- पत्नी खुश तो आप खुश

अनिल कपूर ने कहा- पत्नी खुश तो आप खुश

एपिसोड के प्रोमो में अनिल कपूर कहते हैं- आपको अपनी वाइफ की तारीफ करनी होगी और ऐसे काम करने होंगे, जिससे उसे खुशी मिले। ये सोचना भी जरूरी है कि वो आपको कैसे खुश करती है। इस बात को सुनकर वरुण धवन और करण जौहर जोर जोर से हंसने लगते हैं। अनिल कपूर एक्टर वरुण धवन से कहते हैं- आपको अपनी पत्नी को खुश रखना चाहिए।

वरुण धवन ने की अर्जुन कपूर की खिंचाई

वरुण धवन ने की अर्जुन कपूर की खिंचाई

वहीं रैपिड फायर राउंड में करण जौहर एक्टर वरुण धवन से कई सवाल पूछते नजर आते हैं, जिसके जवाब में वरुण सिर्फ और सिर्फ अर्जुन कपूर का नाम लेते हैं। करण जौहर पूछते हैं- कौन सेल्फी को लेकर जुनूनी है? कौन ज्यादा गॉसिप करता है? कौन गलत स्क्रिप्ट सिलेक्ट करता है?' इस पर वरुण हंसते हुए कहते हैं- अर्जुन कपूर। अपने भतीजे की बेइज्जती होते देख अनिल खुद को रोक नहीं पाते हैं और बीच में ही बोलते हैं- मेरा भतीजा है वो। ये सुनकर वरुण और करण हंसने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+