अजय देवगन के साथ दिवाली पर गदर काटेंगे वरुण धवन, एटली ने 'बेबी जॉन' के लिए बनाई रणनीति
वरुण धवन लंबे समय से अपनी फिल्मों के रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। इसमें बेबी जॉन सबसे पहले नंबर पर है। इसे जवान फेम एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, कलीस इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। धीरे धीरे अब वरुण की इस फिल्म का माहौल बन रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पहला लुक सामने आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बेबी जॉन की चर्चा होने लगी।
अब इस फिल्म के टीज़र को लेकर एक खबर सामने आ रही है। पीपिंगमून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन की बेबी जॉन का टीज़र 1 नवंबर को रिलीज़ होगा। ये टीज़र अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ अटैच होगा। इस बार दिवाली पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होने जा रहा है। इसमें सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का नाम शामिल है। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही हैं।

थेरी का है रीमेक
बेबी जॉन भी तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। ये साल 2016 में आई थी, इसे एटली ने ही बनाया था। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म को हूबहू नहीं बनाया गया। मेकर्स ने हिंदी पट्टी के दर्शकों को रोमांच देने के लिए थोड़ा बदलाव किया है। थेरी में लीड रोल थलपति विजय ने निभाया था। बेबी जॉन में यही रोल वरुण धवन निभाते हुए दिखाई देंगे। वरुण के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी हैं। दोनों अहम रोल में नज़र आएंगे। वहीं, फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। ये फिल्म का हाई प्वाइंट भी है। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट आई थी कि सलमान का 6-8 मिनट लंबा एक्शन सीक्वेंस होगा। जिसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है।
मेकर्स को मिल सकता है फायदा
बेबी जॉन का टीज़र सिंघम अगेन के साथ अटैच होकर आना मेकर्स के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। क्योंकि सिंघम अगेन का जबरदस्त बज बना हुआ है। इसलिए इसका फुटफॉल भी ज्यादा माना जा रहा है। ऐसे में बेबी जॉन का टीज़र दर्शक बड़े पर्दे में देख पाएंगे। सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ हैं। इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications