बेबी जॉन के फ्लॉप होने से Varun Dhawan हैं डिप्रेस्ड; राजपाल ने बताई कंडीशन, बोले- 'उसने कोशिश की'
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ अहम रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से फेल हुई। मेकर्स और वरुण धवन को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस में फेल होने के बाद कई खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाने लगा कि वरुण धवन डिप्रेस्ड हैं। इस पर अब राजपाल यादव ने सच्चाई बताई है। 'बेबी जॉन' में कांस्टेबल राम सेवक की भूमिका निभाई थी।

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने वरुण के डिप्रेस्ड होने वाली खबरों पर बात की। उन्होंने कहा, वरुण बहुत प्यारा लड़का है, मेहनती भी बहुत है। हमेशा उसनेकुछ अलग करने की कोशिश की है और उसकी कोशिशों की सराहना की जानी चाहिए क्योंकि जोखिम लेना बड़ी बात है।फिल्म के फ्लॉप होने के कारण के बारे में राजपाल ने कहा, ये फिल्म अगर थेरी का रीमेक नहीं होती तो मेरे 25 साल करियर की बेस्ट फिल्म होती। विजय ने इस फिल्म को पहले ही कर लिया था। दर्शकों ने इसे देखा था। इसलिए इसका असर बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ा है। इस फिल्म पर मेकर्स ने खूब मेहनत की थी।
'बेबी जॉन' का बजट 180 करोड़ रुपये था। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 50 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म अपने बजट का आधा पैसा भी नहीं निकाल पाई है। बता दें, बेबी जॉन को कालिस ने डायरेक्ट किया था। वहीं इसे प्रोड्यूस एटली ने किया था। थेरी एटली ने बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसमें थलपति विजय लीड रोल में थे।












Click it and Unblock the Notifications