वरुण धवन हुए बड़े हादसे का शिकार, 'जवान' के डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोट

Varun Dhawan Injury: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वरुण धवन चोटिल हो गए हैं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर रूप से चोट लग गई है। वरुण धवन ने खुद वीडियो बनकर इस बात की जानकारी लोगों को दी है। उनका वीडियो देखने के बाद हर कोई उनका हाल-चाल ले रहा है और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। आपको बता दें की वरुण धवन के दाहिने पैर पर चोट लगी है।

वरुण धवन को लगी गंभीर चोट
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए लोगों को बताया है कि उनको चोट लग गई है। वरुण धवन ने वीडियो में कहा है- मेरे पैर में चोट लग गई है और मुझे पता भी नहीं चला है। मुझे लगता है, शूटिंग करते समय ही ऐसा हुआ होगा। मुझे बिल्कुल नहीं पता कि ये चोट कैसे लगी लेकिन इस वक्त ये कर रहा हूं। वीडियो में वरुण धवन को बर्फ के पानी को पैर पर डालते हुए देखा जा सकता है।

varun dhawan

एटली की फिल्म की कर रहे थे शूटिंग
आपको बता दें कि वरुण धवन चोट लगते समय किस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इस बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है। लेकिन खबर है कि पिछले कुछ दिनों से वह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली के बैनर 'ए फॉर एप्पल स्टूडियो' की एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म वरुण धवन के करियर की 18वीं फिल्म होगी। ऐसे में लोग उम्मीद लग रहे हैं कि शाहरुख खान की तरह ही वरुण धवन भी एटली के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर धूम मचाते नजर आएंगे।

मई 2024 में रिलीज होगी वरुण धवन की ये फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण धवन की फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। महीं इस फिल्म के बारे में कोई खास जानकारी भी नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म चे डायरेक्टर कालीस हो सकते हैं। वहीं फिल्म में वरुण धवन के साथ लीड हीरोइन के तौर पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश या फिर वामिका गब्बी नजर आ सकती हैं। वहीं खबर है कि वरुण धवन की ये अपकमिंग फिल्म मई 2024 में रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+