Varun Dhawan और Natasha Dalal देने वाले हैं गुड न्यूज! क्यों डॉक्टर के पास गया कपल? जानें सच्चाई

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसके बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों बेबी प्लान कर रहे है? आइए जानते हैं कि इसकी पूरी सच्चाई

Varun Dhawan

Varun Dhawan Natasha Dalal: बॉलीवुड के लव बर्ड्स नताशा दलाल और वरुण धवन की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों फर्टिलिटी क्लिनिक स्पॉट हुए। जिसे देख लोगों ने गॉसिप्स करना शुरू कर दिए कि वह बेबी प्लान कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई।

क्या बेबी प्लान कर रहे वरुण-नताशा?
वरुण धवन हाल ही में अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ फर्टिलिटी क्लिनिक स्पॉट हुए। जैसे ही इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईँ तो फैंस ने कपल को नए बेबी के वेलकम की बधाई देनी शुरू कर दी। फैंस ये कयास लगाने लग गए कि, नताशा प्रेग्नेंट हैं।

सामने आई पूरी सच्चाई
लेकिन, अब ई-टाइम्स ने इन अफवाहों पर पुर्ण विराम लगा दिया है और उन्होंने इसकी असल सच्चाई का भी पता लगाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वरुण धवन और नताशा दलाल फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर के पास पहुंचे थे। यानि कि, वह कोई बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं।

कपल के करीबी दोस्त ने दी जानकारी
कपल के करीबी सूत्रों का कहना है कि, 'मीडिया कुछ भी लिखती हैं और बोलती है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। इन खबरों के पीछे कोई भी सच्चाई नहीं है ये पूरी तरह से बकवास है। ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं।' बता दें नताशा और वरुण की शादी को दो साल हो चुके हैं। दोनों ही बचपन के दोस्त हैं जिन्होंने सात फेरे लिए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
लुक्स की बात करें तो, वीडियो में नताशा दलाल और वरुण धवन कैजुअल लुक में नजर आए। जहां एक तरफ नताशा ने ब्लैक वन पीस में दिखीं तो एक्टर ने ब्लू ट्रैक पैंट के साथ कैजुअल लुक कैरी किया था। वीडियो में दोनों ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिया। फिलहाल कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+