Baby John Teaser: वरुण धवन को मिला सिंघम अजय देवगन का साहरा, 'बेबी जॉन' के टीजर की रिलीज डेट आई सामने

वरुण धवन लंबे समय से अपनी फिल्मों के रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। इसमें बेबी जॉन सबसे पहले नंबर पर है। इसे जवान फेम एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, कलीस इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। धीरे धीरे अब वरुण की इस फिल्म का माहौल बन रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पहला लुक सामने आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बेबी जॉन की चर्चा होने लगी।

अब वरुण धवन ने अपने फैंस को दीपावली पर गिफ्ट दे दिया है। बेबी जॉन का टेस्टर टीज़र 1 नवंबर को रिलीज़ होगा। ये टीजर फिल्म सिंघम के साथ आएगा। क्योंकि दोनों ही फिल्मों को जियो स्टूडियो डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। जहां थिएटर में ये टीजर 1 को रिलीज होगा। वहीं 4 तारीख को ये डिजिटल प्लेटफॉर्म में आएगा। मेकर्स ने इसकी जानकारी दी है।

Varun Dhawan and Atlee movie Baby John Teaser will be released on November 1 makers confirmed

साउथ फिल्म थेरी का है रीमेक
बेबी जॉन भी तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। ये साल 2016 में आई थी, इसे एटली ने ही बनाया था। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म को हूबहू नहीं बनाया गया। मेकर्स ने हिंदी पट्टी के दर्शकों को रोमांच देने के लिए थोड़ा बदलाव किया है। थेरी में लीड रोल थलपति विजय ने निभाया था। बेबी जॉन में यही रोल वरुण धवन निभाते हुए दिखाई देंगे। वरुण के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी हैं। दोनों अहम रोल में नज़र आएंगे। वहीं, फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। ये फिल्म का हाई प्वाइंट भी है। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट आई थी कि सलमान का 6-8 मिनट लंबा एक्शन सीक्वेंस होगा। जिसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है।

टीजर को मिलेगा फायदा
बेबी जॉन का टीज़र सिंघम अगेन के साथ अटैच होकर आना मेकर्स के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। क्योंकि सिंघम अगेन का जबरदस्त बज बना हुआ है। इसलिए इसका फुटफॉल भी ज्यादा माना जा रहा है। ऐसे में बेबी जॉन का टीज़र दर्शक बड़े पर्दे में देख पाएंगे। सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ हैं। इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+