Valentine Day पर ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से ब्रेकअप का किया खुलासा, नई लव लेडी संग शेयर किया VIDEO
Lalit Modi, Sushmita Sen: वैलेंटाइन डे पर आज 14 फरवरी को लोगों ने प्यार का जश्न अपने-अपने अंदाज में मनाया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक ललित मोदी ने अपने रोमांटिक रिश्ते को सार्वजनिक करने के लिए प्यार के इस दिन "वैलेंटाइन डे" को चुना। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है। जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।
बता दें लॉकडाउन में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई बेहद पर्सनल फोटो शेयर कर अपने सीक्रेट प्यार को दुनिया के सामने लाकर तहलका मचा दिया था। इसके बाद पिछले साल ललित मोदी और सुष्मिता सेन के ब्रेकअप की जमकर अफवाह उड़ी थी लेकिन इस पर दोनों ने अब तक चुप्पी साधे हुए थी। वहीं आज वेलेंटाइन डे पर ललित मोदी ने अपनी नए प्यार के साथ फोटो शेयर कर सुष्मिता सेन के साथ ब्रेकअप का खुलासा कर दिया है।

वीडियो में ललित मोदी वेलेंटाइन पर एक खूबसूरत सी साथी के साथ अपने खिलते प्यार का जश्न मनाते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो के साथ एक मैसेज जो शेयर किया जिसमें मोदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन से अपने ब्रेकअप का खुलासा भी कर दिया है।
कौन है ललित मोदी की ये नई लव गर्ल?
हालांकि ललित मोदी ने उनके साथ जो महिला नजर आ रही है वो कौन है? इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन वीडियो में मोदी ने एक खूबसूरत महिला के साथ अपने रिश्ते की झलक दिखाई, उस महिला के साथ 25 साल साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर की। इस वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक, जॉन पॉल यंग के "लव इज इन द एयर" रोमांटिक गाना बज रहा है।
ललित मोदी ने कैप्शन में किया ये खुलासा
वीडियो के कैप्शन ललित मोदी ने लिखा हां। लेकिन मैं दो बार भाग्यशाली रहा। जब 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल गई। ऐसा दो बार हुआ। आशा है कि यह आप सभी के लिए भी ऐसा करेगा। आप सभी को happy valentines day।
ललित मोदी की पत्नी कौन हैं?
बता दें ललित मोदी की पहली शादी मीनल मोदी से हुई थी। दोनों ने 1991 में शादी कर ली और 2018 में कैंसर से लड़ते हुए मीनल की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications