Valentine Day से पहले रोमांटिक हुईं श्रुति हासन, बॉयफ्रेंड शांतनु के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर
Valentine Day 2024: साउथ फिल्मों के दमदार एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी फेमस हैं। वह साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं। श्रुति हासन फिल्मों के साथ ही अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।
श्रुति ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की कोजी तस्वीर
आपको बता दें कि श्रुति हासन अपनी लव लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। श्रुति अक्सर अपने बॉयफ्रेड शांतनु हजारिका के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। श्रुति ने इस बार भी अपने बॉयफ्रेंड शांतनु के साथ एक कोजी तस्वीर शेयर की है।

वैलेंटाइन डे से पहले शेयर की रोमांटिक तस्वीर
वैलेंटाइन डे से पहले ही श्रुति हासन को अपने पुराने दिन याद आ गए हैं। श्रुति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका संग अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल कोजी पोज दे रहे हैं। इस फोटो के साथ श्रुति हासन ने यूजर्स को ये भी कहा है कि वह वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करें।
शांतनु को तीन साल से डेट कर रही हैं एक्ट्रेस
श्रुति हासन अपने बॉयफ्रेंड शातंनु हजारिका को पिछले तीन साल से डेट कर रही हैं। दोनों हमेशा ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। श्रुति ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी में भी शांतनु उनके साथ नजर आए थे। इसके अलावा न्यू ईयर सेलिब्रेशन में भी कपल एक साथ नजर आया था।












Click it and Unblock the Notifications