Love Story: पहले की लव मैरिज और फिर हुई पत्नी की मौत, 33 साल तक अकेला रहा कपूर खानदान का ये सुपरस्टार
Shashi Kapoor-Jennifer Love Story: कपूर खानदान के बेटे शशि कपूर ने सिर्फ एक दमदार एक्टर थे बल्कि लड़कियां उनके रोमांटिक लुक की दीवानी थीं। शशि कपूर की पर्सनल लाइफ भी उनकी फिल्मों की तरह ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। भले ही आज वह सुपरस्टार इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।
33 साल तक तन्हा ही रहा कपूर खानदान का ये सुपरस्टार
शशि कपूर के रियल लाइफ की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आपको बता दें कि शशि कपूर ने अपनी पत्नी की मौत के बाद 33 साल तक अकेले ही अपनी जिंदगी गुजारी थी। दिवगंत अभिनेता शशि कपूर अपनी लेडी लव जेनिफर से बहुत प्यार करते थे। दोनों की लव स्टोरी प्यार करने वालों के लिए एक मिसाल है।

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
साल 1956 में कोलकता के ओपेरा हाउस में जेनिफर और शशि कपूर की पहली मुलाकात हुई थी। शशि कपूर वहां थिएटर में एक प्ले करने के लिए गए थे। जेनिफर वहां रोज प्ले देखने आया करती थीं। दरअसल वह उस थिएटर के मालिक की बेटी थीं। वहीं शशि कपूर ने ये बात नोटिस की थी कि प्ले देखने के लिए रोज एक विदेशी लड़की वहां आती है।
पहली ही नजर में जेनिफर से हो गया था प्यार
कहा जाता है कि शशि कपूर को पहली नजर में ही जेनिफर से प्यार हो गया था लेकिन अपने शर्मिले नेचर की वजह से वह उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। फिर एक दिन जेनिफर खुद शशि कपूर के पास आईं और उनसे कहा कि वह वह मुंबई में ही रहती हैं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे।
इस लव स्टोरी का अंत बेहद दुखद था
इसके बाद शशि कपूर और जेनिफर ने शादी करने का फैसला किया लेकिन जेनिफर के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर साल 1958 में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों की जिंदगी बहुत ही अच्छी चल रही थी लेकिन इस लव स्टोरी का अंत बेहद दुखद रहा था।
33 साल शशि कपूर ने अकेले गुजारी जिंदगी
साल 1984 में कैंसर की वजह से जेनिफर की मौत हो गई थी। जेनिफर के जाने के बाद शशि कपूर सदमे में चले गए थे। वह डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। वह किसी से बात नहीं करते थे और चुपचाप एक कमरे में ही बैठे रहते थे। कहते हैं कि जेनिफर की यादों के सहारे उन्होंने अपनी जिंदगी के 33 साल अकेले ही गुजार दिए थे। इसके बाद साल 2017 में उनकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications