एक्टिंग वर्ल्ड से एक और बुरी खबर, Vaibhavi Upadhyaya का निधन, sarabhai vs sarabhai से मिली थी खास पहचान
Vaibhavi Upadhyaya की कार हादसे का शिकार हो गई। कार दुर्घटना के बाद वैभवी बुरी तरह घायल हुईं, डॉक्टर उन्हें बचाने में सफल नहीं रहे। इनका निधन एक्टिंग वर्ल्ड से एक और बुरी खबर बनकर सामने आई है।

युवा एक्ट्रेस Vaibhavi Upadhyaya का निधन एक्टिंग इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर है। वैभवी की कार हादसे का शिकार हो गई। कार दुर्घटना की सूचना जेडी मजेठिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी।
वैभवी के साथ हादसा उत्तर भारत में हुआ है। बुरी तरह घायल हुईं वैभवी को अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में सफल नहीं हो सके। साराभाई वर्सेज साराभाई में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली युवा अभिनेत्री वैभवी का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा।
लोकप्रिय टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना और लोकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिली है।
निर्माता जेडी मजेठिया ने दुर्भाग्यपूर्ण खबर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर बताया कि हादसा उत्तर भारत में हुआ। उन्होंने लिखा, "जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत अच्छी अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय... का निधन हो गया।"

मुंबई में अंतिम संस्कार
मजेठिया ने स्टोरी में लिखा कि वैभवी साराभाई बनाम साराभाई की 'जैस्मीन' के रूप में जानी जाती हैं। उनकी कार उत्तर भारत में एक दुर्घटना का शिकार हो गई। परिवार उनकी डेड बॉडी करीब 11 बजे मुंबई लेकर पहुंचेगा। यहीं अंतिम संस्कार होगा।
दीपिका के साथ बॉलीवुड मूवी में एक्टिंग
गौरतलब है कि वैभवी दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई फिल्म 'छपाक' और 'तिमिर' (2023) में भी काम कर चुकी हैं। वैभवी के निधन की खबर से पहले अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत 22 मई को अंधेरी, मुंबई में संदिग्ध हालात में मृत पाए गए।
58 साल के एक्टर का निधन
बता दें कि मंगलवार को दिग्गज कलाकार Ray Stevenson जो RRR Actor के रूप में लोकप्रिय थे, इनका 58 साल की आयु में इटली में हुआ। एसएस राजामौली ने इनके निधन पर दुख जताया है।
आदित्य के केस में सुसाइड की आशंका
रे स्टीवेंसन के निधन से पहले एक्टिंग इंडस्ट्री के युवा कलाकार Aditya Singh Rajput की मौत हुई थी। अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में मृत पाए गए आदित्य के केस में पुलिस सुसाइड के एंगल से भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications