Vaibhavi Upadhyay news: 32 साल की खूबसूरत अभिनेत्री का हुआ एक्सीडेंट, 4 दिनों में इन सेलेब्स ने दुनिया छोड़ी
बीते 4 दिनों में सिनेमा इंडस्ट्री में चार लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। टीवी स्टार आदित्य सिंह राजपूत और वैभवी उपाध्याय की मौत ने सबको झकझोर दिया है।

Vaibhavi Upadhyay accident: पिछले कई दिनों से सिनेमा जगत से बहुत बुरी खबरें सामने आ रही हैं। इंडस्ट्री बेहद खराब दौर से गुजर रही है। पिछले चार दिनों से इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब के दुनिया से अलविदा कहने की खबरें सामने आ रही हैं।
सितारों से मौत से मचा हड़कंप
हाल ही में खबर सामने आई थी कि आदित्य सिंह राजपूत की मौत हो चुकी है। एक्टर का शव बाथरूम में मिला था। इस खबर ने हड़कंप मचाकर रख दिया। फैंस इस सदमे से उबर नहीं सके थे कि फिर खबरें मिलीं कि टीवी इंडस्ट्री के दो जाने माने चेहरे वैभवी उपाध्याय और नितेश पांडे का भी निधन हो गया है।
अलविदा कह गए ये सितारे
आज जब खबर सामने आई कि 32 साल की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया, तो फैंस के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। वहीं नितेश पांडे भी 51 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए। चलिये बात करते हैं बीते 4 दिनों में दुनिया को अलविदा कहने वाले इन स्टार्स के बारे में।
वैभवी उपाध्याय
वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को हिमाचल में एक कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। साराभाई वर्सेज साराभाई में जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली मशहूर एक्ट्रेस वैभवी का चंडीगढ़ के पास कार एक्सीडेंट हुआ। अब फैमिली उनका पार्थिव शरीर लेकर मुंबई आ रही है। बताया जा रहा है कि वैभवी कार में अपने मंगेतर के साथ थीं।
नितेश पांडे
वैभवी के निधन की खबर आई ही थी कि एक और दुखद खबर ने सबको हैरान कर दिया। खबर ये कि नितेश पांडे का निधन हो गया। एक्टर का निधन कार्डियक अरेस्ट आने के चलते हुआ। इस खबर ने उनके चहेते फैंस और परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा पहुंचाया।
आदित्य सिंह राजपूत
स्प्लिट्सविला फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। एक्टर का अपने अंधेरी वाले फ्लैट में शव पाया गया। संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बाथरूम में जमीन पर गिरा हुआ मिला। मंगलवार को आदित्य का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारी श्मशान घाट में किया गया था।
सुचंद्रा दासगुप्ता
21 मई रविवार बंगाल इंडस्ट्री से भी एक चौंकाने वाली खबर उस वक्त सामने आई, जब मालूम पड़ा कि सुचंद्रा दासगुप्ता की मौत हो गई है। 29 साल की सुचंद्रा का बाइक एक्सीडेंट हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस शूटिंग से घर आ रही थीं। उन्होंने एक बाइक बुक की थी। अचानक रास्ते में साइकिल वाला आया और बाइक ने उसपर टक्कर मार दी। एक्ट्रेस उछलकर दूर गिरीं और पास से गुजर रही एक लोरी ने एक्ट्रेस को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्ट्रेस की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications