Vaibhavi Upadhyay Death: वैभवी उपाध्याय का आखिरी पोस्ट हो रहा है वायरल, लास्ट वीडियो में दिखा ये सब

Vaibhavi Upadhyay Death: वैभवी उपाध्याय की रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई है। उनकी मौत ेक बाद उनका आखिरी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।

vaibhavi upadhyay

Vaibhavi Upadhyay Death: टीवी के फेस सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की हिमाचल प्रदेश में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इस खबर बाद से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वैभवी के निधन से हर कोई सदमे में है। आपको बता दें कि वैभवी ने पिछले कई सालों से अपनी शानदार एक्टिंग के चलते लोगों का दिल जीता था। टीवी इंडस्ट्री में वह काफी फेमस भी हैं। वैभवी उपाध्याय एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। उनकी मौत के बाद वैभवी का आखिरी पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वैभवी उपाध्याय का आखिरी वीडियो
आपको बता दें कि वैभवी उपाध्याय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लाइफ से जुड़े सारे अपडेट्स शेयर करती रहती थीं। दिवंगत एक्ट्रेस ने अपनी मौत से 16 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। अब ये वीडियो ही वैभवी का आखिरी पोस्ट बन गया है। वैभवी ने अपने आखिरी पोस्ट में हिमाचल प्रदेश के ट्रिप की खूबसूरत झलक शेयर की थी। अपनी इस पोस्ट में वैभवी ने हिमाचल के पहाड़, नदियां, झरने, मंदिर, मॉनेस्ट्री और कई रास्तों का खूबसूरत नजारा लोगों को दिखाया था।

वीडियो में काफी खुश नजर आईं वैभवी
एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने अपने इस ट्रिप को खूब इन्जॉय किया था। अपनी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए वैभवी ने एक लंबा चोड़ा नोट भी लिथा था। उन्होंने लिखा था- कल रात रिफ्लेक्शन के साइलेंट मोमेंट में, 'साउंड ऑफ मेटल' देखने के बाद मुझे उन उपहारों, आशीर्वादों की याद आई, जिनके साथ हम में से ज्यादातर पैदा हुए हैं और कितनी बेरहमी से हम इन सब चीजों को टेकन फॉर ग्रांटेड ले लेते हैं।

वैभवी ने पोस्ट में लिखी थी ऐसी बात
वैभवी उपाध्याय ने आगे लिखा था- हमारी क्लियर देख सकने वाली आंखे, सुन पाना, टच करना, स्वाद और स्मेल की भावना इतनी बुनियादी है लेकिन बहुत ज्यादा क्रूशियल भी हैं जो हमें पूरी तरह से हेल्दी, हैप्पी और परफेक्ट लाइफ जीने का चांस देती हैं। फिर भी हम शायद ही कभी इसे एहसास कर पाते हैं या फिर महसूस करते हैं, इसके लिए ग्रेटिट्यूड दिखाना तो दूर की बात है।

वैभवी ने कहा था- जिंदगी को सेलिब्रेट करो
वैभवी ने लिखा था- वे लोग ब्लेस्ड हैं जो नेचर की प्योर साउंड के साथ जागते हैं, क्लीन फ्रेश हवा में सांस लेते हैं, सरल, थकाऊ लेकिन स्ट्रेसफ्री जीवन जीते हैं, पागलपन से दूर उनका सिंपल लेकिन ग्रैंड लिविंग जिसे हम 'न्यू नॉर्मल' कहते हैं,'बेसिक' न्यू 'लक्जरी' है और उस नोट पर मैं उन लोगों को बधाई देती हूं जिनके पास मेरे सहित परफेक्ट सेंस और हेल्थ है। ये लाइफ की सबसे बेसिक लेकिन सबसे क्रूशियल गिफ्ट है। इसे मेंटेन रखो और सेलिब्रेट करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+