Vadh 2 BO Collection Day 3: संजय मिश्रा–नीना गुप्ता की 'वध 2' का चला जादू, तीसरे दिन की इतनी कमाई
Vadh 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के शानदार एक्टर संजय मिश्रा और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की दमदार अदाकारी से सजी फिल्म 'वध 2' को दर्शकों और समीक्षकों, दोनों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर आगे बढ़ रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती दिख रही है। वीकेंड आते-आते फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है।
2 बड़ी फिल्मों के बावजूद 'वध 2' दे रही कड़ी टक्कर
रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार 8 फरवरी 2026 को फिल्म 'वध 2' ने अच्छी खासी कमाई की और अब तक का कुल कलेक्शन भी सुधर रहा है। बड़ी फिल्मों जैसे 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' से कड़ी टक्कर के बावजूद 'वध 2' ने अपने कंटेंट के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। फिल्म ने शुक्रवार को धीमी शुरुआत की थी लेकिन शनिवार और रविवार को ग्रोथ दर्ज की।

फिल्म 'वध 2' की तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
पहला दिन (शुक्रवार): 50 लाख रुपए
दूसरा दिन (शनिवार): 1 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार): 1 करोड़ रुपए
तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपए हो गया है।
इंडिया ग्रॉस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
-बताया जा रहा है कि फिल्म 'वध 2' का इंडिया ग्रॉस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 3 करोड़ रुपए के आसपास है। सीमित स्क्रीन्स और मजबूत प्रतिस्पर्धा के बीच ये आंकड़ा फिल्म के लिए संतोषजनक माना जा रहा है।
-8 फरवरी 2026 को फिल्म 'वध 2' की हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.25 फीसदी दर्ज की गई। वीकेंड पर बढ़ी फुटफॉल ने फिल्म के कलेक्शन को स्थिरता दी है।
क्या है 'वध 2' की कहानी?
-जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी फिल्म 'वध 2', साल 2022 की चर्चित फिल्म का सीक्वल है। कहानी एक जेल के भीतर घटने वाली रहस्यमयी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां नैतिकता, अपराध और इंसानी फैसलों की जटिलता को दिखाया गया है।
-संजय मिश्रा एक विधुर जेल गार्ड के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं नीना गुप्ता, रिहाई के करीब पहुंची एक कैदी के रोल में नजर आ रही हैं। एक्टर कुमुद मिश्रा जेल सुपरिटेंडेंट की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। जेल में हुए एक सनसनीखेज अपराध की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले राज खुलते हैं, जो कहानी को रोमांचक मोड़ देते हैं।
परफॉर्मेंस बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
-'वध 2' की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और कलाकारों की सशक्त अदाकारी मानी जा रही है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की परफॉर्मेंस को खास तौर पर सराहा जा रहा है, जिसने फिल्म को दर्शकों के बीच चर्चा में बनाए रखा है।
-वीकेंड पर अच्छी ग्रोथ के बाद अब फिल्म की असली परीक्षा वीकडेज में होगी। अगर फिल्म इसी तरह दर्शकों को आकर्षित करती रही तो आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और इजाफा देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications