'अरमान मलिक को मौत दे दो', वड़ा पाव गर्ल ने खोली यूट्यूबर की पोल, 11 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत
Youtuber Armaan Malik and Chandrika Dixit: यूट्यूबर अरमान मलिक इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। जब से अरमान मलिक रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंचे हैं, तब से वह और उनकी दोनों पत्नियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस समय अरमान मलिक लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
11 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत
इस बार मामला अरमान मलिक की शादी या बच्चों का नहीं है बल्कि कुछ ऐसा है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। अरमान मलिक से जुड़ा ये मामला साल 2019 का है जो कि बहुत ही गंभीर है। पिछले दिनों ये बात सामने आई है कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने 11 साल की एक बच्ची के साथ गंदी हरकत की है।

2019 में अरमान मलिक पर लगे थे आरोप
अरमान मलिक पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 11 साल की बच्ची के साथ गलत काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो बच्ची साल 2019 में अरमान मलिक के घर पर काम किया करती थी। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि अरमान मलिक ने उस बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर गंदी हरकत की है।
11 साल की बच्ची का बयान हुआ था वायरल
वहीं इस मामले पर अरमान मलिक ने अपने वकील को साथ लेकर मीडिया के सामने कहा था कि ये मामला अभी कोर्ट में है और उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। इसके बाद ही उस 11 साल की बच्ची का बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अरमान मलिक इस मामले में एक साल तक तिहाड़ जेल में भी रह चुके हैं।
वड़ा पाव गर्ल ने खोली अरमान मलिक की पोल
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित और अरमान मलिक के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन चंद्रिका हाल ही में घर से बेघर हो गई हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जब उन्हें अरमान मलिक की इस हरकत के बारे में पता चला तो उन्होंने अपना आपा खो दिया।
चंद्रिका ने कहा- अरमान मलिक को मौत दे दो
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दिए गए इंटरव्यू में वड़ा पाव गर्ल ने अरमान मलिक पर भड़कते हुए कहा- अगर ये आरोप सच हैं तो अरमान मलिक ने जीने का अधिकार खो दिया है। उन्हें इस तरह की गदी हरकत करने के लिए मौत दे देनी चाहिए। वो एक बेटी के पिता है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। ये एक जघन्य अपराध है।












Click it and Unblock the Notifications