अनन्या पांडे ने जताई हॉलीवुड डेब्यू की इच्छा, यूजर्स बोले- 'पहले बॉलीवुड में ढंग से एक्टिंग करलो बहन'

'लाइगर' में अनन्या पांडे कहती हैं कि वे अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए हॉलीवुड का रुख कर रही हैं। डायलॉग सुनते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मुंबई, 27 अगस्त: इन दिनों अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक दोनों के ही खराब रिव्यू मिले इसके साथ ही फिल्म में विजय और अनन्या को उनके डायलॉग्स के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया। फिल्म से अनन्या पांडे का एक ऐसा ही सीन और डायलॉग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहती हुईं नजर आ रही हैं कि वे अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए हॉलीवुड का रुख कर रही हैं।

जमकर ट्रोल हुईं अनन्या

जमकर ट्रोल हुईं अनन्या

अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अकसर ट्रोल होती रहती हैं। या यूं कहें कि दर्शक उनकी एक्टिंग को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर देते हैं। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ, जब एक्ट्रेस ने लाइगर फिल्म में ऐसा डायलॉग मारा कि फैंस की हंसी छूट गई और अब वे अनन्या को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल हो रहा ये डायलॉग

एक्टिंग के लिए हॉलीवुड का रुख करने का अनन्या का डायलॉग खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, मतलब सच में। पहले बॉलीवुड में ढंग से एक्टिंग करलो बहन।

यूजर्स के फनी रिएक्शन

एक अन्य यूजर ने अनन्या पांडे के डायलॉग को लेकर कहा, मुझे अभी तक हंसी आ रही है। क्या मतलब अब स्कार्लेट जोनासन, एमा वॉटसन जैसी हॉलीवुड अभिनेत्रियां अनन्या पांडे का सामना करेंगी।

अनन्या को बताया नेपो का कचरा

कई यूजर्स ने तो अनन्या को कचरा तक बता डाला। यूजर ने लिखा कि स्ट्रगलर दीदी पहले एक्टिंग का मतलब समझो। हॉलीवुड का बाद में देखेंगे। लेखक ने क्या सोच कर ये डायलॉग लिखा होगा।

क्या बोले ट्रोल्स?

वहीं एक यूजर ने अनन्या पांडे की एक्टिंग स्किल को लेकर कमेंट करते हुए कहा कि जब अनन्या ने कहा कि वे हॉलीवुड में एक्ट्रेस बनने जा रही हैं तो कोई चिल्लाया आपका नेपोटिज्म वहां काम नहीं करेगा।

हॉलीवुड में मौका चाहती हैं अनन्या

हॉलीवुड में मौका चाहती हैं अनन्या

बताते चलें कि इससे पहले ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में वाकई में अनन्या पांडे ने हॉलीवुड में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा, पूरी दुनिया से ओटीटी पर कई दिलचस्प अवसर हैं। आप काफी सारी भाषाओं में सिनेमा में काम कर सकते हो। तो फिर क्यों नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+