बीड़ी विज्ञापन में हेमामालिनी और धमेंद्र की छपी फोटो यूजर ने की शेयर, एक्‍टर ने बताई सच्‍चाई

बीड़ी विज्ञापन में हेमामालिनी और धमेंद्र की छपी फोटो यूजर ने की शेयर, एक्‍टर ने बताई सच्‍चाई

मुंबई, 4 जनवरी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन अपने वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार टिृविटर यूजर को दी गई प्रतिक्रिया जमकर चर्चा में है। दरअसल, एक यूजर ने धमेंद्र की और उनकी पत्‍नी हेमा मालिनी की बीड़ी के पुराने विज्ञापन पर छपी फोटो शेयर की है और लिखा जब बीड़ी का विज्ञापन सुपरस्‍टार करते थे। इस ट्वीट पर धमेंद्र ने प्रतिक्रिया दी है।

धर्मेंद्र ने ट्वीट देखा और बताई ये सच्‍चाई

धर्मेंद्र ने ट्वीट देखा और बताई ये सच्‍चाई

बता दें यूजर ने जो बीड़ी की फोटो शेयर की है उसमें से एक के कवर पर धमेंद्र और दूसरे पर हेमामालिनी छपी हुई हैं। ट्विटर यूजर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जब बीड़ी का विज्ञापन सुपरस्टार करते थे। कोई भी मजेदार कैप्शन डालें।" धर्मेंद्र ने ट्वीट देखा और जवाब दिया, "तब ... बिन पूछे ... कोई भी ... कुछ भी ... छाप देता था ... भला हो ... इन मौकापरस्‍तों का ।

स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद धरम जी


यूजर ने जवाब दिया, "स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद धरम जी। सॉरी हमें तो पता नहीं था, हम ये पुरानी फोटो इंटरनेट पर देखे और सोचा कि ये विज्ञान तब एक्‍टर और एक्‍ट्रेस करते होंगे। आप से जवाब मिला, हम धन्य हो गए। मेरा एक अनुरोध है , एक शेर नया वाला, थोड़ा लिखिए।

धर्मेंद्र और हेमामालिनी ने साथ में की है ये फिल्‍में

धर्मेंद्र और हेमामालिनी ने साथ में की है ये फिल्‍में

धर्मेंद्र और हेमामालिनी जो रियल लाइफ में पति पत्‍नी हैं उन्‍होंने चाचा भतीजा, नया जमाना, राजा जानी, द बर्निंग ट्रेन, आस पास, सीता और गीता, जुगनू, शोले सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया। हेमा और धर्मेंद्र ने 1980 में शादी की और उनकी दो बेटियां हैं- ईशा देओल और अहाना देओल। उन्होंने पहले प्रकाश कौर से शादी की थी और उनके दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं। उनकी दो बेटियां भी थीं- विजेता और अजीता।

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्‍में

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्‍में

धर्मेंद्र आने वाली फिल्‍मों में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं और इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आज़मी हैं। धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 द्वारा निर्मित, यह 2022 में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+