शाहरुख खान से यूजर बोला- "पठान" बर्बाद हो चुकी है रिटायरमेंट ले लो, बॉलीवुड किंग ने जानें क्या दिया जवाब
शाहरुख खान से AskSRK सेशन में एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा कि "पठान" बर्बाद हो चुकी है रिटायरमेंट ले लो, शाहरुख खान ने करारा जवाब देते हुए यूजर की बोलती ही बंद कर दी।

10 जनवरी को बॉलीवुड के किंग खान अपनी फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले उसके बेशरम गाने पर जमकर बवाल हुआ और कई संगठनों ने फिल्म के बॉयकाट करने की अपील की। वहीं फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख खान ने ट्विटर पर AskSRK सेशन किया जिसमें उन्होंने यूजर्स के साथ कई मजेदार बातें की। वहीं इस सेशन के दौरान शाहरुख खान को एक यूजर ट्रोल करने की कोशिश की और किंग खान को रिटायरमेंट लेने की सलाह दी जिस पर बॉलीवुड के बादशांह ने बड़ा ही करारा जवाब देते हुए यूजर की बोलती बंद कर दी।

AskSRK सेशन से पहले शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखी ये बात
AskSRK सेशन शुरू करने से पहले शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए बताया कि आज एहसास हुआ कि ट्विटर पर मुझे 13 साल हो गए हैं। आप सभी और फैन क्लबों के साथ मुझे इतना प्यार मिला उससे मजा आ गया। उन्होंने सेशन शुरू करने से पहले लिखा वो केवल मजेदार सवालों के जवाब देंगे, नए साल की शुरूआत सीरियस बातों से नहीं करेंगे।

फिल्मों से संन्यास लेने की यूजर ने दी सलाह
AskSRK सेशन जब शुरू हुआ तो यूजर्स ने किंग खान के साथ मजाक किए। इसी बीच एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान को ट्रोल करने की कोशिश की। उस यूजर ने शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान को "आपदा" बताया और शाहरुख को फिल्मों से संन्यास लेने के लिए कहा। ट्रोलर ने ट्वीट कहा "पठान बर्बाद हो चुकी है, आप रिटायरमेंट लेलो।"

शाहरुख खान ने ये जवाब देकर ट्रोलर की बोलती की बंद
शाहरुख खान अपने जवाब से ट्रोलर की बोलती बंद करने में कामयाब रहे और उन्होंने इसे अपने अंदाज में जवाब दिया और शाहरुख ने लिखा, "बेटा बड़ो से ऐसे बात नहीं करते।" शाहरुख खान का ये जवाब देखकर यूजर्स खुश हो गए और एक ने लिखा शाहरुख ने तो इसे ही ट्रोल कर दिया।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनकी इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पठान के अलावा, शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की डंकी में भी नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू अभिनय करती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications