TikTok Star स्टार Jehane Thomas की मौत, यूजर्स निराश, 72K हैं फॉलोवर्स
अमेरिकी टिकटॉक स्टार जेहान थॉमस की 30 वर्ष की उम्र की मौत हो गई। थॉमस की मौत की खबर उनके दोस्त एलिक्स रीस्ट ने GoFundMe पेज पर साझा की है।

टिकटॉक स्टार (TikTok Star) जेहन थॉमस (Jehane Thomas) की मौत हो गई। इस खबर से उनके हजारों फॉलोअर्स दुखी हैं। पिछले कुछ दिनों से जेहान को लगातार माइग्रेन की समस्या बनी हुई थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जेहान थॉमस ने कहा था कि जांच में उन्हें ऑप्टिक न्यूरिटिस के कारण उनकी आंख की ऑप्टिक नर्व में सूजन आती है।
जेहान थॉमस की मौत के बारे में खबर उनकी फ्रेंड एलिक्स रीस्ट ने GoFundMe पेज पर साझा की। जिसमें लिखा थॉमस की मौत के बाद उनके दो बेटों इसहाक और एलिजा के बारे लिखा गया। पोस्ट में जरिए उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा गया कि जेहान का जाना पूरी तरह से अप्रत्याशित था। न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक स्टार जहान थॉमस के करीब 72,000 फॉलोअर्स हैं। कुछ हफ्ते पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में थॉमस ने कहा था कि उन्हें ऑप्टिक न्यूरिटिस का पता चला था। जिसका इलाज किया गया था।
टिकटॉक स्टार जेहान थॉमस को इसके लगभग 2 वर्षों के बाद माइग्रेन की समस्या हुई। जिसे शुरुआत में नजरअंदाज किया। जब सिर में दर्द ज्यादा होने लगा तो वे अस्पताल में भर्ती हुईं। जेहान ने एक पोस्ट में लिखा, "मैं अपने मम्मी और पापा को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे बेटों के साथ मेरा मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।"
GoFundMe पेज पर एक हाल में शूट किए वीडियो में थॉमस को अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए और एक शेड्यूल्ड सर्जरी के बारे में बात करते हुए देखा गया। हालांकि उनकी हालत तभी भी ठीक नहीं थी वे ठीक से चल भी नहीं पार रही थीं। उन्होंने ने वीडियो में कहा था, "मैं अपना सिर ऊपर नहीं उठा सकती और मैं चलने में असमर्थ हूं,यह दर्द कितना बुरा है।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications