पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का सीएम बताने पर Urvashi Rautela हुईं ट्रोल, फैंस बोले-'शराब पीकर ट्वीट ना करें'

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसकी वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने एक्टर पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का सीएम बता दिया।

Urvashi Rautela Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस ऐसा बयान दे देती हैं जिससे ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब हाल ही में उर्वशी रौतेला ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

दरअसल, उर्वशी रौतेला और उनके को-स्टार पवन कल्याण की फिल्म ब्रो द अवतार में दोनों साथ नजर आएंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब उर्वशी ने पवन के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की जिसमें उन्होंने एक्टर को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला ने पवन कल्याण और साई धर्म के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ फिल्म ब्रो द अवतार में काम करके मुझे काफी अच्छा लगा। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक अहंकारी व्यक्ति के बारे में है जिसे मृत्यु के बाद अपनी गलतियों को सुधारने का दूसरा मौका दिया जाता है।' दिलचस्प बात ये है कि इस पोस्ट को काफी देर हो चुकी है और अभी तक इस पोस्ट को डिलीट नहीं किया गया।

अब उर्वशी रौतेला अपने इस पोस्ट की वजह से एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने लिखा- 'चीफ मिनिस्टर.. ये महिला सच में ना खूबसूरती ना दिमाग की कंटेस्टेंट है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन्हें कौन बताने वाला है?' वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी गलती ठीक की और बताया कि जगनमोहन रेड्डी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

फिल्म ब्रो द अवतार की बात करें तो इसमें पवन कल्याण, साई धर्म और उर्वशी रौतेला लीड रोल में हैं। ये तमिल फिल्म विनोदया सितम का रीमेक है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म रिलीज होने से पहले ही लीक हो चुकी है। देखना होगा कि इसका फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+