'ऋषभ भाई को छोड़ दिया क्या...', उर्वशी ने साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के छुए पैर तो फैंस हुए क्रेजी

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ 300 करोड़ की बजट वाली फिल्म वाल्टेयर वीराया में साख दिखाई दी हैं। उर्वशी ने अब पैर छूकर और मेगास्टार का आशीर्वाद लिया है।

Urvashi Rautela

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है। हाल ही में मेगास्टार चिरंजीवी की सुपरहिट फिल्म ''वाल्टेयर वीराया'' में उर्वशी रौतेला ने भी काम किया है। उर्वशी ने फिल्म ''वाल्टेयर वीराया'' के सक्सेस इवेंट के दौरान मेगास्टार चिरंजीवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है। तस्वीरों में दिख रहा है कि चिरंजीवी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए उर्वशी काफी खुश हैं। उर्वशी की इन तस्वीरों पर कई फैंस ने उनके संस्कारों की तारीफ की है तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है।

'ऐसी संस्कारी लड़की...'

'ऐसी संस्कारी लड़की...'

तस्वीर में उर्वशी एक हॉट रेड रंग की साड़ी में दिख रही हैं। एक तस्वीर में उर्वशी रौतेला चिरंजीवी को झुक कर प्रणाम कर रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह उनको हाथ से पकड़ी हुई हैं। नेटिजन्स ने इन दोनों तस्वीरों पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कुछ नेटिजन्स ने लिखा, "ऐसी संस्कारी लड़की, उसके मन में बुजुर्गों के लिए बहुत सम्मान है।''

'आजकल के हीरो-हीरोइन में ऐसा देखने को कहां मिलता है...'

'आजकल के हीरो-हीरोइन में ऐसा देखने को कहां मिलता है...'

एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''आजकल के हीरो-हीरोइन में इस तरह की चीजें देखना एकदम अलग है। यह बहुत प्यारी है और बहुत दयालु है।'' एक यूजर ने लिखा, ''आप दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।'' कई यूजर ने इसी बीच उर्वशी रौतेला को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर ट्रोल किया। बता दें कि उर्वशी रौतेला अक्सर ऋषभ पंत को लेकर ट्रोल होते रहती हैं।

'ऋषभ भाई को छोड़ दिया क्या आपने....?'

'ऋषभ भाई को छोड़ दिया क्या आपने....?'

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ऋषभ पंत बीमार महसूस कर रहे हैं।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''भाभीजी, पंत ठीक हैं...।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ऋषभ भाई को छोड़ दिया क्या आपने।'' हाल ही में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के वक्त भी उर्वशी अपने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ट्रोल हुई थीं।

सुपरहिट हुई सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म

सुपरहिट हुई सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म

चिरंजीवी और रवि तेजा की फिल्म ने केवल तीन दिनों में दुनिया भर में 108 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म ने अकेले भारत में 85.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें से 76.8 करोड़ रुपये आंध्र प्रदेश से ग्रॉस हैं। फिल्म ने विदेशों में 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ''वाल्टेयर वीराया'' पहले ही ब्रेक इवन मार्क में प्रवेश कर चुका है। फिल्म की कमाई और भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+