'ऋषभ पंत चुपके से...', क्रिकेट स्टेडियम से Urvashi Rautela ने शेयर की तस्वीरें, हुईं बुरी तरह ट्रोल
उर्वशी ने क्रिकेट के मैदान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने टूटे दिल का दर्द बयान किया है।

Urvashi Rautela IPL 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस 20 अप्रैल 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंची। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की साथ ही कैप्शन पर टूटे दिल का दर्द बयान किया।
स्टेडियम से उर्वशी ने शेयर की तस्वीरें
बता दें कि, 20 अप्रैल 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ा मुकाबला था। ऐसे में उर्वशी रौतेला स्टेडियम पर मैच देखने ना पहुंचे ऐसा कैसे हो सकता है। एक्ट्रेस ने स्टेडियम से कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उर्वशी रौतेला ने एक क्रिप्टिक कैप्शन भी लिखा।
बयां किया टूटे दिल का हाल
उर्वशी रौतेला फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, टूटे दिल के घाव भरने में और उसे फिर से किसी पर भरोसा करने में समय लगता है'। अब उर्वशी का ये क्रिप्टिक पोस्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है। ये पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस पोस्ट को एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट को देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उनको ऋषभ पंत को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऋषभ पंत गुपगुप तरीके से इन सभी कमेंट को पढ़ रहे होंगे'। वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा, 'इस पोस्ट का मतलब क्या था समझ नहीं आया'।
उर्वशी और ऋषभ का कोल्ड वार
बता दें कि, उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत डेटिंग रूमर्स को लेकर काफी चर्चा में थे लेकिन, दोनों ने बाद में साफ मना कर दिया। बाद में उर्वशी रौतेला ने मीडिया के सामने कुछ ऐसे बयान दिए जिसकी वजह से दोनों के बीच कोल्ड वार शुरू हो गया। बाद में एक्ट्रेस ने उन्हें सॉरी भी कहा हालांकि इस पर क्रिकेटर का कोई रिएक्शन नहीं आया। तभी से जब भी उर्वशी रौतेल जो भी पोस्ट शेयर करती हैं फैंस उसे ऋषभ पंत से जोड़ देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications