उर्वशी रौतेला को सता रही Rishabh Pant की चिंता? एक्ट्रेस की मां बोलीं, 'सब ठीक हो जाएगा' यूजर्स बोले- 'ड्रामा'

जब से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है, तभी से एक बार फिर उनका नाम उर्वशी रौतेला से जोड़ा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस की मां ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देख फैंस भी कंफ्यूज हो गए।

Urvashi Rautela Mother: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ नाम जोड़ा जाता है। जब से क्रिकेटर का एक्सीडेंट हुआ है तब से एक्ट्रेस लगातार अपने क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में जिस अस्पताल में क्रिेकेटर का इलाज चल रहा है उसकी तस्वीर शेयर की थी। इस बीच एक्ट्रेस की मां ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसे देख फैंस भी कंफ्यूज हो गए।

उर्वशी रौतेला की मां ने शेयर की अस्पताल की तस्वीर

उर्वशी रौतेला की मां ने शेयर की अस्पताल की तस्वीर

बता दें कि, ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया। क्रिकेटर के रेफर होने के अगले दिन ही उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल की तस्वीर शेयर की। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। वहीं इस बीच अब उनकी मां ने भी यही किया।

बोलीं- 'चिंता मत करो बेटा'

बोलीं- 'चिंता मत करो बेटा'

उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट की पहली तस्वीर कोकिलाबेन अस्पताल की है। जिसमें क्रिकटर ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर उर्वशी की मां की है। जिसमें वह मंदिर के बाहर खड़े होकर पोज दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस की मां ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'सब ठीक हो जाएगा। बेटा चिंता मत करो @UrvashiRautela'।

क्या ऋषभ पंत से मिलने पहुंची एक्ट्रेस की मां?

क्या ऋषभ पंत से मिलने पहुंची एक्ट्रेस की मां?

उर्वशी रौतेला की मां का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट को देख काफी कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर उर्वशी को किस बात की इतनी चिंता सता रही है। वहीं कुछ फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, मीरा राजपूत ये दिखाना चाहती हैं कि ऋषभ पंत के एडमिट होने की वजह से उनकी बेटी काफी परेशान हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये कह पाना मुश्किल है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस पोस्ट पर फिलहाल फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "वाट्सएप या कॉल करके ये बात बताई जा सकती है"। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या ड्रामा लगाया हुआ है ये आप लोगों ने।" एक ने लिखा, "क्या मजाक बना रखा है।" इस पोस्ट को देख लोग कयास लगा रहे हैं कि, एक्ट्रेस की मां ऋषभ पंत से मिलने गई थीं।

ऋषभ पंत का चल रहा इलाज

ऋषभ पंत का चल रहा इलाज

बता दें कि, ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे। लेकिन, तभी रुड़की के पास हाईवे में उनका कार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आई हैं। पहले उनको देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Recommended Video

    Rishabh Pant Health Update: Pant के घुटने की हुई सर्जरी, जानें कैसी हालत? | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+