'SRK इसको भाव नहीं दे रहा', शाहरुख के साथ फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला
मुंबई, 20 अप्रैल: हाल ही में बॉलीवुड की सबसे बड़ी पार्टियों में शुमार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। कोरोना की वजह से 2 साल बाद हुई इस पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने पार्टी की रौनक बढ़ाई। इफ्तार पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, लेकिन वायरल तस्वीरों में से एक पर नेटिजन्स की नजरें ऐसी ठहरी कि उन्होंने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

उर्वशी रौतेला को किया गया ट्रोल
दरअसल, 17 अप्रैल को बाबा सिद्दीकी ने अपनी सालाना इफ्तार पार्टी आयोजित की थी, जिसमें बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का मेला लगा। शाहरुख खान, सलमान खान जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार सहित शहनाज गिल, हिना खान से लेकर टेलीविजन के बड़े नाम पार्टी में मौजूद रहें। यहां तक कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी पार्टी का हिस्सा थीं और अब शाहरुख के साथ उनकी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला जानिए...

शाहरुख ने नहीं दिखाई फोटो के लिए दिलचस्पी!
पार्टी में स्टार्स के बीच आपसी मुलाकातों और दुआ-सलाम ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने पूरी पार्टी में शहनाज गिल का ख्याल रखा था। यहां तक शाहरुख खान ने शहनाज को प्यार से गले लगाया। वहीं सना खान, जिन्होंने शोबिज छोड़ दिया है, वो भी पार्टी का हिस्सा थीं। इन सबके बीच शाहरुख खान के साथ उर्वशी रौतेला की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं कि कैसे शाहरुख उनके साथ एक भी तस्वीर क्लिक करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

'ये वहां चिपक रही है, SRK भाव नहीं दे रहा'
फोटो के इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। नेटिजन्स ने उर्वशी रौतेला को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'ये वहां चिपक रही है, एसआरके इसको भाव नहीं दे रहा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पेड पोस्ट। कोई देख सकता है कि शाहरुख इतने अलग हैं।' हालांकि कुछ फैंस ने दोनों सितारों की फोटो को पसंद भी किया है। फैंस ने लिखा, दोनों एक साथ कितने क्यूट लग रहे हैं तो दूसरे लिखा दोनों को साथ में फिल्म में देखना चाहते हैं। एक ने यहां तक कमेंट कर दिया, "बॉलीवुड के राजा और रानी"।

अनारकली सूट में उर्वशी और पठानी सूट में SRK
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतले हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अनारकली सूट पहना हुआ था और मेकअप को बोल्ड रखते हुए स्मज्ड आईशैडो लगाया था। साथ ही बालों को खुला छोड़ा हुआ था। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पार्टी में काला पठानी सूट पहनकर पहुंचे थे, जिनका खुद बाबा सिद्दीकी ने वेलकम किया था।












Click it and Unblock the Notifications