उर्वशी रौतेला के साथ लंदन में हो गया ऐसा कांड, 70 लाख रुपए से जुड़ा कनेक्शन, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?
Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। इस बार वजह कोई फैशन स्टेटमेंट या फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा चोरी का मामला है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।
उर्वशी रौतेला के 70 लाख रुपए के गहने हुए चोरी
उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि जब वह लंदन के विंबलडन टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए वहां पहुंचीं थीं, तब गैटविक एयरपोर्ट पर उनका लग्जरी बैग चोरी हो गया था। बताया जा रहा है कि उस बैग में करीब 70 लाख रुपए के कीमती गहने थे।

उर्वशी के साथ लंदन एयरपोर्ट पर हुआ ऐसा कांड
उर्वशी रौतेला की टीम के तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि एक्ट्रेस मुंबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से लंदन पहुंची थीं। लेकिन जब उन्होंने अपना सामान लेने की कोशिश की, तो उनका क्रिश्चियन डायर ब्राउन बैग लगेज बेल्ट से गायब था।
उर्वशी रौतेला ने कहा- मेरी किसी ने कोई मदद नहीं की
-अपने बयान में उर्वशी रौतेला ने कहा है- मैं एक प्लैटिनम एमिरेट्स मेंबर और विंबलडन में शामिल होने आई एक ग्लोबल आर्टिस्ट हूं। इस स्थिति ने मुझे बहुत निराश किया है। हमारे पास बैग का टैग और टिकट था, फिर भी बैग लापता हो गया। ये सिर्फ चोरी नहीं, सुरक्षा की बड़ी चूक है।
-उर्वशी रौतेला ने ये भी बताया कि उन्होंने एमिरेट्स कस्टमर सपोर्ट और गैटविक एयरपोर्ट अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला की ओर से चोरी का मामला सामने आया है।
पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी पर लगाए थे गंभीर आरोप
इसी महीने उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वेदिका, जो साल 2015 से 2017 के बीच उर्वशी की एक्सिक्यूटिव असिस्टेंट रही थीं, ने कई बार एक्ट्रेस के पर्सनल सामान में हेरफेर और चोरी की थी। मीरा रौतेला ने ये भी कहा था कि वेदिका शेट्टी पर उन्हें धोखा देने और मानसिक उत्पीड़न करने का भी शक है। इस मामले ने भी उस वक्त काफी चर्चा बटोरी थी।
उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस करियर
-आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत ब्यूटी पेजेंट्स से की थी और मिस डीवा यूनिवर्स जैसा खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 'सिंह साहब द ग्रेट', 'सनम रे', 'हेट स्टोरी 4' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
-उर्वशी रौतेला 'लव डोज' और 'बिजली की तार' जैसे म्यूजिक वीडियोज में अपनी परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा, वह साउथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'जाट' में आइटम नंबर करते हुए देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications