स्टेज पर ऋषभ पंत का नाम सुनकर Urvashi Rautela का हुआ ऐसा हाल, बोलते-बोलते रुकीं, हटाया माइक और फिर....

उर्वशी रौतेला एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईँ। एक्ट्रेस ने एक प्रमोशनल इवेंट की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उर्वशी स्पीच देने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान लोग ऋषभ पंत के नारे लगाने लग गए।

Urvashi Rautela Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इन दिनों जिस वजह से वह चर्चा में है वो है ऋषभ पंत। जब से भारतीय क्रिकेटर का एक्सीडेंट हुई है तभी से उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट शेयर कर रही हैं। जिसकी वजह से वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं।

स्टेज पर ऋषभ पंत का नाम सुनकर उर्वशी का हुआ ऐसा हाल

स्टेज पर ऋषभ पंत का नाम सुनकर उर्वशी का हुआ ऐसा हाल

उर्वशी रौतेला इन दिनों अपकमिंग फिल्म Waltair Veerayaa में व्यस्त हैं। फिल्म प्रमोशन के इवेंट का एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उर्वशी स्टेज पर स्पीच देने की कोशिश करती हैं। लेकिन, इस दौरान उन्हें कई सारी समस्या का सामना करना पड़ा। इवेंट में मौजूदा ऑडियंस ऋषभ पंत का नाम जोर-जोर से चिल्लाने लगती है।

बीच में एक्ट्रेस ने रोकी स्पीच

बीच में एक्ट्रेस ने रोकी स्पीच

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे इवेंट में लोग क्रिकेटर के नाम के नारे लगा रहे हैं। एक्ट्रेस जैसे ही स्टेज पर पहुंचती हैं और वह स्पीच देना शुरू करती हैं। तभी सामने मौजूदा ऑडियंस ऋषभ पंत के नारे लगाने लगती है। ऐसे में एक्ट्रेस ऋषभ पंत का नाम सुनकर बीच में ही माइक बंद कर स्पीच को रोक देती हैं।

उर्वशी रौतेला फिर पूरी की स्पीच

उर्वशी रौतेला फिर पूरी की स्पीच

जैसे ही उर्वशी रौतेला ने बीच में स्पीच रोकी तो ऑडियंस का हल्ला थोड़ा कम हुआ और उन्होंने फिर से स्पीच देनी शुरू की। लेकिन, उनके बोलते ही फिर से लोग ऋषभ पंत का नाम जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस शोर के बावजूद उर्वशी रौतेला अपनी बात को पूरी करती हैं लेकिन तभी बीच में माइक फिर से बंद हो जाता है।

उर्वशी ने की चिरंजीवी की तारीफ

वीडियो में उर्वशी रौतेला मेगास्टार चिरंजीवी की तारीफ करते हुए दिखाई दीं। वह कहती हैं कि, "मैं यहां आकर बहुत खुश हूं. ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे मेगा स्टार चिरंजीवी सर के साथ काम करने का मौका मिला और मैं ये कहना चाहूंगी कि आपके साथ काम करने के बाद मुझे पता चला कि सुपरस्टार और मेगास्टार के बीच क्या अंतर है। चिरंजीवी सर के नाम का मतलब है, अमर... तो मैं बस यही चाहती हूं कि आप हमेशा अपने फैंस के बीच जीवित रहें"।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फिलहाल उर्वशी रौतेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स लगातार इस पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘मुझे पीछे ऋषभ-ऋषभ क्यों सुनाई दे रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यहां भी ऋषभ पंत'। इसके अलावा एक्ट्रेस की मां मीरा रौतेला ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया।

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म Waltair Veerayaa 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उर्वशी के अलावा रवि तेजा और श्रुति हासन लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से उर्वशी रौतेला को काफी उम्मीदें हैं। फिलहाल फिल्म के अलावा एक्ट्रेस इन दिनों ऋषभ पंत की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं।

Recommended Video

    क्या Rishabh Pant से मिलने अस्पताल पहुंचीं Urvashi Rautela, शेयर की ये तस्वीर | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+