Urvashi-Rishabh: शुभमन गिल ने सबके सामने खोल दी उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के रिश्ते की पोल, दिया ये बयान
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस बीच शुभमन गिल ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
Shubman Gill Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्सर ऋषभ पंत के लिए कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। इसके अलावा एक्ट्रेस वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। जिसके बाद से ये चर्चा और तेज हो गई। आखिर ये सब क्या चल रहा है इसको लेकर एक्ट्रेस ने कुछ साफ नहीं कहा है। इस बीच दोनों के रिश्ते को लेकर क्रिकेटर शुभमन गिल ने एक बड़ा खुलासा किया है।

शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, शुभमन गिल हाल ही में एक पंजाबी चैट शो 'दिल दियां गल्लां' में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। साथ ही उनसे जब पूछा गया कि आखिर उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का क्या रिश्ता है? तो इस पर उन्होंने अपना रिएक्शन देते हुए इस रिश्ते का सच बताया।

उर्वशी-ऋषभ के रिश्ते पर दिया ये बयान
शुभमन गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह पंजाबी शो है तो सवाल भी पंजाबी भाषा में पूछे गए। ऐसे में हम सीधी और सरल में बताएंगे कि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। वीडियो में शुभमन गिल से सवाल किया गया कि, शुभमन आज कल ऋषभ पंत को एक एक्ट्रेस के नाम से काफी छेड़ा जाता है, क्या टीम में भी उन्हें इसी तरह छेड़ते हैं? इस पर शुभमन गिल ने मजेदार जवाब दिया।
'उर्वशी रौतेला खुद को छिड़वाती हैं'
शुभमन गिल ने इस सवाल का जवाब देते हुए उर्वशी रौतेला पर तंज कसा और कहा कि, 'उर्वशी रौतेला खुद को छिड़वाती हैं। अक्सर कुछ ना कुछ करते वो खुद को छिड़वा रही हैं। उनका क्रिकेटर से ऋषभ पंत से कोई लेना देना नहीं है ना ही दोनों का कोई रिश्ता है। वो अपने आप ही कुछ ना कुछ करके कह रही हैं कि मुझे छेड़ो'।

बोले-ऋषभ पंत को नहीं पड़ता फर्क
इसके अलावा शुभमन गिल से पूछा गया कि, क्या इन सबसे ऋषभ पंत को परेशानी होती है? जिसका जवाब देते हुए शुभमन गिल ने कहा कि, 'नहीं... ऋषभ पंत को इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उन्हें पता है कि कुछ है नहीं।' शुभमन गिल का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस पर अब तक उर्वशी रौतेला का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

उर्वशी रौतेला हुईं ट्रोल
बता दें कि, उर्वशी रौतेला हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई थीं। जहां टी-20 वर्ल्ड कप मैच हुआ था। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। बस फिर क्या था एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही। हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में साफ कर दिया था कि, वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थीं। अब देखना होगा कि शुभमन गिल के इस बयान पर एक्ट्रेस कैसे रिएक्ट करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications