इजरायल के पूर्व पीएम को एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने गिफ्ट की भगवदगीता, सिखाए हिंदी के ये दो 'शानदार' शब्द

मुंबई। मिस यूनिवर्स रहीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अब आगामी मिस यूनिवर्स कार्यक्रम को जज करने वाली हैं। इसके लिए उर्वशी इजरायल पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। उर्वशी को पूर्व पीएम बेंजामिन ने अपने परिवार के लिए आमंत्रित किया था। उर्वशी ने मुलाकात के दौरान पीएम नेतन्याहू को श्रीमदभागवत गीता भेंट की। उर्वशी ने नेतन्याहू से हिंदी और हिब्रू भाषा में बात की।

urvashi rautel met with former pm benjamin netanyahu and gift him bhagwad geeta

उर्वशी रौतेला को बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात और अभिवादन सत्र के लिए आमंत्रित किया गया था। उर्वशी ने पीएम के साथ की गई मुलाकात का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में पीएम नेतन्याहू उर्वशी से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मैं आपको हिब्रू में एक शब्द सिखाऊंगा, आप मुझे हिंदी में एक शब्द सिखाएंगी। उर्वशी रौतेला ने बेंजामिन नेतन्याहू पूर्व पीएम को कुछ हिंदी शब्द भी सिखाये, जो थे 'सब शानदार, सब बढ़िया' और उनके शब्दों पर इस डीवा की प्रतिक्रिया देखने में वाकई अनमोल थी।

इसके बाद उर्वशी ने पूर्व पीएम को भगवद गीता उपहार में दी। फोटो शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा कि एक उपहार तब शुद्ध होता है जब इसे दिल से सही व्यक्ति को सही समय पर और सही जगह पर दिया जाता है, और जब हम बदले में कुछ नहीं की उम्मीद करते हैं।

Recommended Video

    Urvashi Rautela की Ex-Israel PM Benjamin Netanyahu से खास मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    वहीं उर्वशी के काम की बात करें तो हाल ही में वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में नजर आई थीं। इसके अलावा उर्वशी की फिल्म इंसपेक्टर अविनाश आने वाली है। इसमें अभिनेता रणदीप हुड्डा भी होंगे। उर्वशी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा की पत्नी का किरदार निभाएंगी। रौतेला जल्द ही साउथ इंडियन इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली हैं। फिलहाल वह एक तेलुगु फिल्म ब्लैक रोज में काम कर रही हैं। वह सरवाना के साथ एक बड़े बजट की तमिल फिल्म में भी नजर आएंगी और जल्द ही अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+