बोल्ड ड्रेस पहनना उर्फी जावेद को पड़ा भारी, चाय पीने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, यूजर्स बोले- 'और पहनो ऐसी ड्रेस'
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह चाय चाय पीने के लिए स्ट्रगल करता देख सकते हैं।

Urfi Javed Viral Video: बिग बॉस फेम उर्फी जावेद अपने नए लुक्स से अक्सर चर्चा में रहती हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी ने लाठीचार्ज प्रोटेक्शन वाली ड्रेस पहनी जिसके आगे जाली पहनी थी।
चाय पीने के लिए उर्फी को करनी पड़ी मशक्कत
उर्फी जावेद ने भले ही ये ड्रेस पहन ली लेकिन इसके लिए उन्हें किस तरह के स्ट्रगल करने पड़े इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद कार के अंदर बैठी हैं और चाय पीने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन उनको गर्म-गर्म चाय पीने में कितनी मशक्कत करनी पड़ी ये वीडियो में साफ देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस की गर्दन में हो गया दर्द
पहले उर्फी जावेद ने प्रोटेक्शन शील्ड की तरह बनी जाली की तरफ से चाय पीने की कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने शोल्डर की तरफ से चाय पीनी चाही लेकिन उनके गर्दन में दर्द होने लगा। वीडियो में उर्फी जावेद कह रही हैं कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है मेरी चाय पीकर गर्दन दर्द हो रही है।' इससे यह साफ जाहिर मालूम पड़ता है कि उर्फी को चाय कितनी ज्यादा पसंद है।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
खैर हमेशा की तरह उर्फी जावेद का यह वीडियो देख फैंस ने उनका मजाक उड़ाया और जमकर ट्रोल किया। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, यार कसम से इतनी ज्यादा पागल औरत नहीं देखी।' एक यूजर ने लिखा है, 'और पहनो ऐसी ड्रेस।' एक यूजर ने लिखा है, 'मैडम कुछ ज्यादा नहीं हो गया।' एक यूजर ने लिखा है, 'पाइप लगा के पीले नौटंकी रानी।' इस तरह से तमाम फैंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
चर्चा में रहती हैं उर्फी जावेद
बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने आउटफिट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है। लेकिन इसके बावजूद वह हर बार अपने नए स्टाइल से सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर देती हैं। उर्फी जावेद के मुताबिक, उन्हें ट्रोलर्स के फर्क नहीं पड़ता। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके हर नए अजब-गजब आउटफिट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।









Click it and Unblock the Notifications