Video: आखिर क्यों एयरपोर्ट पर कैमरा देख उर्फी जावेद छिपाने लगीं चेहरा, कहा- 'अरे यार, ऐसा मत करो...'

Video: आखिर क्यों एयरपोर्ट पर कैमरा देख उर्फी जावेद छिपाने लगीं चेहरा, कहा- 'अरे यार, ऐसा मत करो...'

मुंबई, 17 अप्रैल: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटोज शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं। हमेशा उर्फी अपनी फोटो और वीडियो को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि अक्सर उर्फी अपने कपड़ों के लिए ट्रोल हो जाती हैं और अपने कपड़ों के साथ जो वो एक्सपेरिमेंट करती हैं, कई बार वो सोशल मीडिया पर यूजर को पसंद आता है तो कई बार उसके लिए भी उन्हें ट्रोल किया जाता है। हालांकि इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं।

बिना मेकअप के एयरपोर्ट पर दिखीं उर्फी जावेद

बिना मेकअप के एयरपोर्ट पर दिखीं उर्फी जावेद

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उर्फी जावेद ने हरे रंग की लंबी ड्रेस पहनी और उसके साथ डेनिम जैकेट पहना है। लेकिन जैसे ही पैपराजी ने उर्फी की फटो खींचनी चाही, उर्फी ने कैमरे को देखकर अपना चेहरा छिपा लिया। उर्फी ने कहा अरे, ऐसे तो मेरी फोटो मत खींचो। असल में उर्फी एयरपोर्ट पर बिना मेकअप के थीं।

'अरे यार ऐसे तो मेरी फोटो मत खींचो...'

'अरे यार ऐसे तो मेरी फोटो मत खींचो...'

उर्फी जावेद ने कहा, ''अरे यार, मैंने बालों में शिकाकाई का तेल लगया है, कोई मेकअप नहीं है, तैयार नहीं हूं, ऐसे तो मेरी फोटो मत खींचो। प्लीज मेरे पीछे मत आओ।'' इतना कहकर उर्फी जावेद अपने जैकेट से अपना चेहरा छिपाने लगीं। हालांकि फोटोग्राफर्स ने उर्फी की तारीफ भी की और कहा कि वह अच्छी लग रही हैं। लेकिन फिर भी उर्फी जावेद ने कैमरे के सामने पोज देने से मना कर दिया।

'उर्फी भी पूरे ढ़के हुए कपड़े पहनती हैं...'

'उर्फी भी पूरे ढ़के हुए कपड़े पहनती हैं...'

उर्फी जावेद का सोशल मीडिया पर ये वीडियो देख यूजर हैरान रह गए हैं। नेटिजन्स का अब इस बात पर ध्यान गया कि उर्फी जावेद भी पूरे कपड़े पहनती हैं। एक यूजर ने लिखा, उर्फी ने 'सामान्य' कपड़े पहने हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आज की तारीख क्या है। सेव करके रख लो आज उर्फी ने ढंग के कपड़े पहने हैं।' उर्फी बोलीं, ''चमत्कारिक ढंग से, उसने पूरी तरह से कपड़े पहने हैं।"

'पहली बार उर्फी को ऐसे कपड़े में देख, मैं तो हैरान हूं...'

'पहली बार उर्फी को ऐसे कपड़े में देख, मैं तो हैरान हूं...'

जबकि एक अन्य ने यूजर ने कहा, "पूरी तरह से ढकी हुए कपड़े उर्पी ने पहने हैं, omg। मैंने उसे कभी ड्रेस पहने नहीं देखा !!! वो भी ढंग के कपड़े। एक यूजर ने लिखा, ''पहली बार उसने पूरी पोशाक पहनी है इसलिए वह अपना चेहरा छुपा रही हैं?' और 'पहली बार कुछ थोड़ा ढांग के कपड़े पहनने तो इतना शर्मा रही हैं।''

उर्फी को सेलेब्स भी करते हैं ट्रोल

उर्फी को सेलेब्स भी करते हैं ट्रोल

उर्फी जावेद की लगभग हमेशा उनके कपड़ों के लिए आलोचना की जाती रही है। उन्हें दूसरे सेलेब्स ने भी ट्रोल करते हैं और उनके कपड़ों को 'अरुचिकर' बताते हैं। उर्फी ने हमेशा इस तरह की टिप्पणियों पर पलटवार किया है। उर्फी का कहना है कि उन्हें इन ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोग उनके बारे में क्या कहते हैं, उन्हें इन बातों से कोई मतलब नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+