Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'क्या गंद मचा रखी है?' Urfi javed की अतरंगी ड्रेस देखकर भड़के यूजर, Video Viral

मुंबई, 26 जुलाई: बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन स्टाइल और बोल्डनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। उर्फी का ड्रेसिंग स्टाइल इतना अतरंगी होता है कि एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जाता है तो दूसरी तरफ लोगों की उनसे नजर भी नहीं हटती। हाल ही में उर्फी ने गुलाब की पंखुड़ियों से अपनी बॉडी ढककर बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। वहीं अब उनको एक ऐसी अजीब ड्रेस में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर उनको बुरी तरह से ट्रोल करने में लग गए।

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी फिर हुईं ट्रोल

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी फिर हुईं ट्रोल

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद की फैन फोलोइंग किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है। यहां तक पैपराजी के कैमरे भी उनको ढूंढते रहते हैं, क्योंकि वो अपने कपड़ों के साथ कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट करती हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उनके चर्चा होने लगते हैं। अब उर्फी को ब्लैक ड्रेस पहने स्पॉट किया गया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने ट्रोलिंग की सारी हदें पार कर दी।

उर्फी ने पहनीं ब्लैक कलर की नेट वाली ड्रेस

उर्फी ने पहनीं ब्लैक कलर की नेट वाली ड्रेस

दरअसल, उर्फी जावेद की लेटेस्ट वीडियो को सेलिब्रेटी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने अपने इंस्टा पेज पर पोस्ट की है, जिसमें उर्फी किसी रेस्टोरेंट के अंदर पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने ब्लैक कलर की नेट की ड्रेस पहनी हुई हैं, जो दिखने में एक दम हटके नजर आ रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को उनकी ये ड्रेस काफी वाहियात लगी, जिसके बाद उन्होंने उर्फी को बुरा-बुरा कहना करना शुरू कर दिया।

 हॉट उर्फी जावेद का नया लुक

हॉट उर्फी जावेद का नया लुक

उर्फी की ताजा वीडियो जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी, उसमें देखा जा सकता है कि उर्फी ने ब्लैक कलर की नेट से वाली फुल ड्रेस पहनी हुई है। हालांकि ड्रेस फुल है, लेकिन उसमें भी वो अपना पूरा फिगर एक्‍सपोज कर रही है। वहीं कमर के नीचे उनकी ड्रेस में कट है, जो उनकी ड्रेस को सबसे हटके बना रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाएगा, हालांकि हॉट उर्फी जावेद को बुरे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

'ये क्या पहन लिया है?'

'ये क्या पहन लिया है?'

एक यूजर ने उर्फी को ट्रोल करते हुए कमेंट किया कि ये क्या पहन लिया है? ऐसे ही एक और यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि क्या गंद मचा रखी है? यूजर जमकर कमेंट सेक्शन में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। किसी ने उनको नेक्स्ट रणवीर सिंह कहा तो किसी ने उनके रणवीर सिंह का पार्टनर। वहीं लोग उनके लुक को थर्ड क्लास बता रहे हैं। हालांकि ट्रोलिंग के बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने उर्फी के लेटेस्ट लुक की जमकर तारीफ की है।

उर्फी खुद डिजाइन करतीं हैं ड्रेस

उर्फी खुद डिजाइन करतीं हैं ड्रेस

उर्फी ने कई बार पैपराजी के कैमरों के सामने बोला है कि वो जो कुछ भी नया पहनती हैं, उसको वो खुद डिजाइन करती हैं। इससे पहले भी उर्फी के कई लुक्स ने तहलका मचाया था, जिसमें एक बार वो जूट की बोरी पहनकर मुंबई के सड़कों पर निकल गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने केबल यानी बिजली के तार की भी ड्रेस बनाकर पहनी थी। तो कभी जंजीर लपेटकर लोगों के बीच फोटोशूट कराया है। ऐसे में हर बार कुछ अजीब करके उर्फी सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+