सुकेश से महंगे गिफ्ट लेती थीं चाहत खन्ना! उर्फी जावेद को मिला भड़ास निकालने का मौका

सुकेश चंद्रशेखर की ठगी मामले में अब चाहत खन्ना का नाम भी सामने आ गया है। जिसके बाद उर्फी जावेद ने एक्ट्रेस पर तंज कसा है।

मुंबई, 16 सितंबर: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ की ठगी मामले में आए दिन एक के बाद एक नए मोड़ आ रहे हैं। जहां एक तरफ इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही थीं तो वहीं अब इस मामले में एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। वो और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना है। अब खबरों में ये नाम सुनते ही उर्फी जावेद एक्टिव मोड पर आ गई हैं और चाहत पर तंज कसने में जरा सी भी देर नहीं लगाई।

उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना पर कसा तंज

उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना पर कसा तंज

चाहत खन्ना पर अपनी भड़ास निकालने का उर्फी जावेद कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। अब ठगी केस के बहाने उर्फी जावेद ने एक पोस्ट शेयर कर चाहत खन्ना पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक इस खबर से जुड़ा आर्टिकल शेयर किया और चाहत को अपने पुराने झगड़ा याद दिला दिया।

उर्फी जावेद बोलीं- 'और मुझे गलत तरीके से कपड़े पहनने के लिए..'

उर्फी जावेद बोलीं- 'और मुझे गलत तरीके से कपड़े पहनने के लिए..'

उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना पर निशाना साधते हुए लिखा, और मुझे गलत तरीके से कपड़े पहनने के लिए और मीडिया को पैसे देने के लिए गंदा बताया जा रहा था।' दरअसल इस पोस्ट के जरिए उर्फी जावेद का चाहत की ओर इशारा था जब उन्होंने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर सवाल खड़े किए थे।

चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर की टिप्पणी

चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर की टिप्पणी

याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद और चाहत खन्ना का सोशल मीडिया वार हुआ था। जिसकी शुरूआत सबसे पहले चाहत खन्ना ने की थी। उन्होंने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर बोला था, 'ये कौन पहनता है? और कौन से रोड पर? मतलब कोई भी अपने कपड़े उतार देगा, तो मीडिया उसे सेलिब्रिटी बना देगी'? बस फिर क्या था चाहत खन्ना के इस बयान के बाद उर्फी जावेद ने उन्हें खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उर्फी जावेद ने दिया था करारा जवाब

उर्फी जावेद ने दिया था करारा जवाब

अब इसका जवाब देते हुए उर्फी जावेद ने कहा था कि, उर्फी ने कहा था, 'चाहत खन्ना कोई भी इंसान अपनी जिंदगी में कुछ भी करता है उससे तुम्हें मतलब नहीं होना चाहिए। तुमने ये स्टोरी रणवीर सिंह के फोटो को शेयर क्यों नहीं करके डाली?' मैंने तुम्हें तुम्हारे दो तलाकों को लेकर जज नहीं किया. ना ही अपने से कम उम्र के लड़कों को डेट करने के लिए जज किया. तो तुम मेरे पीछे क्यों पड़ी हो?'

चाहत खन्ना पर लगे गंभीर आरोप

चाहत खन्ना पर लगे गंभीर आरोप

आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि सुकेश से जेल में मिलने ना केवल जैकलीन फर्नांडिस या नोरा फतेही गई थी बल्कि चार अन्य एक्ट्रेस भी गई थीं। इन चार एक्ट्रेसेस में निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+