Hot ड्रेस पहन फोटो क्लिक करा रही थी उर्फी जावेद, गार्ड ने डाल दिया रंग में भंग, Video Viral
मुंबई, 29 मार्च: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस की काफी फैन फोलोइंग भी है। हालांकि उनको अपने पहनावे को लेकर ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है, लेकिन हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड ने उनको पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराने से रोक दिया, जिस पर वो बुरी तरह से भड़की हुईं नजर आई। क्या है पूरा मामला पढ़िए...

उर्फी के दिन नहीं चल रहे अच्छे!
अपने अलग-अलग तरीके के ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही वो अपनी फोटो पोस्ट करती हैं, वो देखते-देखते वायरल हो जाती है। वहीं पैपराजी के कैमरे भी उर्फी की तलाश में हर वक्त रहते हैं। ऐसे में अगर मुंबई में कहीं भी उर्फी जावेद घूमने निकलते तो पैपराजी के कैमरे उन्हें ढूंढ ही लेते हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं।

हॉट ड्रेस पहनकर कैब से उतरीं उर्फी
यह बात हम इसलिए कह रहे हैं कि एक दिन पहले मुंबई में उनको देखा तो ऐसा ही लगा। क्योंकि एक बिल्डिंग में एंट्री करने से पहले सिक्योरिटी गार्ड ने उनको रोक दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस की गार्ड से बहस गई। दरअसल, उर्फी जावेद को एक कैब से उतरते हुए और बिल्डिंग की तरफ जाते हुए देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की टाइट फिटेड फ्रंट ओपन शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को हाई गोल्डन पीप-टो हील्स और हाई बन के साथ सेफ्टी पिन से स्टाइल किया था।

फोटो क्लिक करवाने से गार्ड ने रोका
वहीं जैसे ही कार से उतरकर वो बिल्डिंग की तरफ जाने लगती है तो पैपराजी ने उनको फोटो क्लिक करने के लिए बोला, जिस पर उर्फी कहती हैं कि जब उन्होंने ही आपको बुलाया है तो वो आपको रोक नहीं सकते। ऐसा कहकर एक्ट्रेस आगे बढ़ती हैं और बिल्डिंग के सामने फोटोज क्लिक करवाने के लिए पोज देना शुरू ही करती हैं कि उतने में गार्ड वहां आकर पैपराजी को फोटो क्लिक करने से रोक देता है।

गार्ड की हरकत से गुस्से में आईं उर्फी
फोटो ले रहे पैपराजी से वहां आकर गार्ड ने पूछा कि क्या उनको यहां फोटो लेने की परमिशन मिली है। गार्ड का इस तरह का बिहेवियर देखकर उर्फी गुस्से में आ जाती हैं और गार्ड से बहस करते हुए कहती, 'तुम्हें पता है क्या, मैं वापस जा रही हूं।' इसके बाद नाराज उर्फी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं यहां क्यों हूं? ऐसे कहकर उर्फी वहीं से चली जाती हैं। (वीडियो खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications