Urfi Javed ने की जावेद अख्तर से मुलाकात, फोटो शेयर कर लिखा, 'आखिरकार दादाजी मिल गए'

उर्फी जावेद की मुलाकात मशहूर लेखक जावेद अख्तर से हुई। जिसकी तस्वीर उर्फी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Urfi Javed Javed Akhtar Photo: टॉप सोशल मीडिया सेंसेशन में शुमार उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से विवादों में घिरी रहती हैं। आए दिन वह अपनी स्टाइल के साथ नया एक्सपेरिमेंट करती हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन, इस बार उर्फी जावेद अपनी ड्रेस की वजह से नहीं बल्कि अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर की वजह से एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं।

उर्फी जावेद की हुई जावेद अख्तर से मुलाकात

उर्फी जावेद की हुई जावेद अख्तर से मुलाकात

दरअसल, इन दिनों उर्फी जावेद एक फैशन शो के सिलसिले में राजधानी दिल्ली में हैं। इस खास मौके पर रविवार को उनकी मुलाकात मशहूर लेखक जावेद अख्तर से हुई। इस खास पल की तस्वीर कुछ देर पहले उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में उन्होंने जावेद अख्तर को दादा जी बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

तस्वीर में उर्फी जावेद जावेद अख्तर से मिलकर काफी खुश नजर आ रही हैं। अपने आउटफिट को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्फी ने नीले रंग का ओवरकोट पहना था। वहीं जावेद अख्तर ने काली शॉल के साथ ग्रे कुर्ता पहना था। तस्वीर में जावेद अख्तर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उर्फी ने मुस्कुराते हुए जावेद अख्तर के साथ ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

'आखिरकार दादाजी मिल गए'

'आखिरकार दादाजी मिल गए'

इस फोटो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने एक फनी कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, 'आखिरकार आज मेरे दादाजी से मुलाकात हो गई। साथ ही वह एक लेजेंड हैं, सुबह-सुबह इतने लोग सेल्फी लेने के लिए लाइन में लग गए, लेकिन उन्होंने किसी को मना नहीं किया, सभी के साथ हंसते हुए बातचीत की। वह बहुत वॉर्म थे!' मैं काफी डरी हुई थी।'

उर्फी जावेद को कहते थे जावेद अख्तर की पोती

उर्फी जावेद को कहते थे जावेद अख्तर की पोती

दरअसल, उर्फी जावेद के नाम की वजह से उनको जावेद अख्तर की पोती कहा जाता है। हालांकि कई बार उन्होंने इस बात से साफ इंकार भी किया कि, दोनों के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। एक बार तो उर्फी जावेद ने 'नॉट जावेद अख्तर ग्रांडडॉटर' की टी शर्ट पहन ली थी। ताकी सभी को इस बात का पूरी तरह से यकीन हो जाए।

उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज

उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज

बता दें कि, बिग बॉस ओटीटी के बाद उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। वह अक्सर अपने नए आउटफिट को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार वह अपने आउटफिट की वजह से विवादों में घिर जाती हैं। हाल ही में, महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने उनके खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज की थी। उनका आरोप था कि, उर्फी देश में अश्लीलता फैला रही हैं जो कि, समाज के लिए खतरा है।

Recommended Video

    Urfi Javed की बढ़ीं मुश्किलें, Dubai में पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें मामला | वनइंडिया हिंदी*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+