नए साल पर उर्फी जावेद ने फैंस को किया हैरान, बोल्ड नहीं इस बार सिंपल लुक से जीता दिल
मुंबई, 02 जनवरी: नए साल पर सभी लोग अपने चेहतों का बधाई दे रहे हैं। ऐसे में उर्फी जावेद ने भी अपने फैंस को न्यू ईयर विश करने के लिए अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की। हर बार बोल्ड फोटो शेयर करने वालीं उर्फी जावेद ने इस बार बोल्डनेस को दरकिनार करते हुए सिंपल लुक में अपने फैंस को नए साल की बधाई दी। इस दौरान उर्फी की फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन की सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगी। आखिर क्या लिखा उर्फी ने अपने कैप्शन में जानिए...

बदली-बदली नजर आईं उर्फी जावेद
बीता साल उर्फी जावेद के लिए काफी अच्छा रहा। उन्हें बिग बॉस ओटीटी जैसा बड़ा और पॉपुलर प्लेटफॉर्म मिला, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ। इसी के साथ उनके बोल्ड अवतार ने भी उनको लगातार सुर्खियों में बनाए रखा, लेकिन नए साल की नई पोस्ट में उर्फी जावेद काफी बदली-बदली नजर आईं। नए साल के पोस्ट में उर्फी देसी अवतार में दिखीं, जिसको देखकर उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए।

सिंपल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की कंटेस्टेंट उर्फी अपने अतरंगी फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका टशन औरों से काफी अलग है, जब ही तो उनके फोटो शेयर करने के बाद देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब हाल ही में उन्होंने जो लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, वो अब तक की सबसे अलग फोटो है, क्योंकि इस बार उर्फी ने सिंपल लुक लिया है। साथ ही कैप्शन भी काफी हैरान करना वाला है।

डीप नेक शॉर्ट वनपीस में उर्फी का नया अंदाज
अपनी लेटेस्ट फोटो में उर्फी हमेशा की तरफ काफी खूबसूरत लग रही हैं। सिंपल लुक में भी उर्फी बेहद सेक्सी और बोल्ड लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की बेहद डीप नेक शॉर्ट वनपीस ड्रेस पहनी हैं। उसके ऊपर से क्रीम कलर का ब्लेजर भी कैरी किया है। साथ में बाल खुले रखे हैं। वहीं एक स्टाइलिश नेकपीस पहना है। जो उनके लुक को काफी निखार रहा है। वहीं फोटो के बैकग्राउंड में फूल के साथ झाड़ियां नजर आ रही है, जिसके साथ उर्फी काफी प्यारी दिखाई दे रही हैं

उर्फी ने दिया शानदार कैप्शन, आप भी पढ़िए...
वहीं उनके इन फोटो में दिए कैप्शन की बात करें तो उर्फी ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "नया साल मुबारक हो दोस्तों! एक अद्भुत साल को पाने के लिए इस पोस्ट को लाइक करें। इसी के साथ उन्होंने फैंस को डराते हुए आगे लिखा कि अगर आप इस पोस्ट को इग्नोर करेंगे तो आपके साथ कुछ बुरा होगा। कोशिश करो आगे बढ़ो उस जोखिम को उठाओ।" खबर लिखने तक उर्फी की फोटोज पर 29,601 लाइक आ चुके थे। वहीं फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications