छोटी-छोटी तस्वीरें बदन से लपेटे निकलीं उर्फी जावेद, कपड़ों के नाम पर नहीं था और कुछ भी, वीडियो वायरल
मुंबई, 29 मार्च: उर्फी जावेद अपनी ड्रेसेज के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर ही वो कुछ अजीब दिखने वाली ड्रेस में सामने आती हैं। उर्फी ने इस बार एकदम कमाल ही कर दिया है, इस बार उन्होंने कपड़े की ड्रेस पहनी ही नहीं है। बदन पर सिर्फ फोटो लपेट कर उन्होंने तस्वीरें खिंचवाई हैं। जो काफी चर्चा में हैं।

इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अंग्रेजी गाने का आनंद ले रही हैं। उर्फी ने इस वीडियो में बदन पर कुछ अपनी के कुछ फोटो जोड़कर बनाई गई ड्रेस पहन रखी है। उनका ये अंदाज जाहिर है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
लोगों ने पूछा- ये क्या ड्रेस है?
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किए हैं। कई लोगों ने पूछा है कि कपड़ो में सारे डिजाइन खत्म हो गए तो अब कागज पर आ गई हैं। कई यूजर्स ने उनकी ड्रेस को अजीब बताया है। बता दें कि उर्फी जावेद इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता है लेकिन जब वो अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो अक्सर ही ड्रेस को लेकर उनको ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

बयानों से भी रहती हैं चर्चा में
उर्फी जावेद बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि वे इससे 8वें दिन ही बाहर हो गईं। बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। उर्फी ने इसके बाद लगातार ही अपने बयानों और ड्रेसेज के चलते खुद को चर्चा में बनाए रखा है। कई बार उनके बयानों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications