'वीडियो सेक्स के लिए परेशान किया फिर...' शख्स की तस्वीर शेयर कर उर्फी जावेद ने किया बड़ा खुलासा

उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शख्स की तस्वीर शेयर कर बड़ा खुलासा किया है। उर्फी के मुताबिक, इस शख्स ने उन्हें वीडियो सेक्स के लिए ब्लैकमेल किया और करियर तबाह करने की धमकी भी दी।

मुंबई, 14 अगस्त: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के लिए बहुत फेमस हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि उर्फी जावेद कैसे चुटकियों में सादे कपड़ों को स्टाइलिश ड्रेस में बदल देती हैं। उर्फी की हर तस्वीर और हर पोस्ट के फैंस दीवाने हैं और बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस के लिए उन्हीं की एक पोस्ट उस वक्त मुसीबत बन गई, जब किसी शख्स ने उर्फी को पोस्ट शेयर करने के बाद से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस बात का खुलासा खुद उर्फी ने अपने सोशल मीडिया पर शख्स की तस्वीर के साथ किया है। उर्फी ने साफ शब्दों में कहा है कि इस शख्स ने उन्हें वीडियो सेक्स के लिए मजबूर किया और ऐसा करने के लिए राजी ना होने पर करियर तबाह करने की धमकी तक दी। एक्ट्रेस ने पूरे सबूत के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

उर्फी का बड़ा खुलासा

उर्फी का बड़ा खुलासा

उर्फी जावेद अफने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी फैशन सेंस नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स की वजह से सुर्खियों में हैं, जो एक्ट्रेस को लंबे वक्त से परेशान कर रहा था। हद तो उस वक्त हुई, जब इस शख्स ने उर्फी को वीडियो सेक्स के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

शेयर किया पोस्ट

बताते चलें कि उर्फी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है। इससे पहले किसी को अंदाजा भी नहीं होगा कि इतनी खुशमिजाज दिखने वाली उर्फी के साथ ऐसा भी हो सकता है। उर्फी जावेद ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 2 साल पहले किसी ने मेरी फोटो को मॉर्फ कर दिया और बांटना शुरू कर दिया। मैंने उस बारे में 2 साल पहले ही पुलिस को शिकायत दर्ज की थी, जब मैं इतने बुरे वक्त से गुजरी।

वीडियो सेक्स के लिए किया मजबूर

वीडियो सेक्स के लिए किया मजबूर

उर्फी के पोस्ट के मुताबिक हद तो उस वक्त हो गई, जब इस शख्स ने उर्फी को वीडियो सेक्स के लिए जबरदस्ती ब्लैकमेल किया और ऐसा ना करने पर एक्ट्रेस का करियर तबाह करने की धमकी तक दे डाली।

सन्न रह गए फैंस

सन्न रह गए फैंस

उर्फी बोलीं कि मैंने 2 साल की एक पोस्ट भी अपलोड की जो अब भी मेरे प्रोफाइल पर है। इस आदमी ने उस तस्वीर को लेकर मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उर्फी ने कहा कि वो ऐसा ना करने पर मेरी अलग-अलग तस्वीरों को बॉलीवुड पेजों को वितरित करने और मेरा करियर बर्बाद करने की धमकी देने लगा। वो मुझे साइबर रेप करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।

मुंबई पुलिस पर खड़े किए सवाल

मुंबई पुलिस पर खड़े किए सवाल

उर्फी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस पर भी कई सवालिया निशान खड़े किए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं निराश हूं। क्योंकि मैंने पहली बार गोरेगांव पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की थी। 14 दिन हो गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस आदमी ने कितनी महिलाओं के साथ ऐसा किया होगा।

उर्फी ने दिया सबूत

उर्फी ने दिया सबूत

तस्वीर के साथ-साथ उर्फी ने अपनी व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। उर्फी की व्हाट्सएप चैट में शख्स उन्हें बार-बार वीडियो सेक्स के लिए परेशान कर रहा है और कह रहा है कि बस ये करके सब खत्म करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+