उर्फी का खुलासा- कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे एडल्ट वेब सीरीज करने को कहा, क्योंकि...
मुंबई, 1 अप्रैल: एक्ट्रेस उर्फी जावेद कभी अपनी ड्रेसेज तो कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में आती रहती हैं। उर्फी ने अब कहा है कि उनकी इमेज के चलते उनको टीवी इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। उर्फी ने खुलासा किया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि उनकी खराब छवि के चलते अब उन्हें टीवी पर काम नहीं मिलेगा।

आपको टीवी में काम नहीं मिलेगा
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने एक कास्टिंग डायरेक्टर के साथ अपनी बातचीत को साझा किया है। उन्होंने कहा, हाल ही में मैं एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिली थी। उन्होंने मुझसे कहा, आप को टेलीविजन में तो अब काम नहीं मिलेगा क्योंकि आप की इमेज इतनी गंदी हो गई है।

मुझे एडल्ट वेब सीरीज करने को कहा
उर्फी ने आगे कहा, मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से पूछा कि गंदी छवि से आपका क्या मतलब है। इस पर उसने मुझसे कहा कि आप ऐसा करिए एक एडल्ट वेब सीरीज में काम कर लीजिए क्योंकि टीवी में तो आपको अच्छा काम नहीं मिलेगा। उर्फी ने कहा कि मैंने सीधे उससे कहा कि मैं अंतरंग सीन नहीं करे में सहज नहीं हूं। मैं जिस प्रकार के कपड़े पहनती हूं, उसे देखकर ये मान लेना कि मैं कुछ भी करूंगी, ठीक नहीं होगा।

कास्टिंग काउच पर भी कर चुकीं बात
उर्फी ने कुछ दिन पहले पंजाबी कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद लड़कियों से सेक्सुअल फेवर की मांग करने का आरोप भी लगाया था। उर्फी ने अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कहा था कि मैं उसके खिलाफ लड़ रही हूं, क्योंकि वो सेक्सुअल दरिंदा है। इस पर ओबेद ने इसे झूठा बताते हुए कहा था कि ये लोग अपना काम निकल जाने पर बदनाम करने में लग जाते हैं।

टीवी पर कर चुकीं हैं काम
उर्फी जावेद टीवी पर कुछ सीरियल में काम कर चुकी हैं लेकिन बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। हालांकि वे बिग बॉस से 8वें दिन ही बाहर हो गई थीं। इसके बावजूद बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। इके बाद भी उर्फी ने इसके बाद लगातार अपने बयानों और ड्रेसेज के चयन से खुद को चर्चा में बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications