'इसके लिए मैं चार्ज करती हूं...' एक्साइटेड फैन ने उर्फी से कर दी ऐसी डिमांड, तो एक्ट्रेस ने बोली ये बात

हाल ही में जब उर्फी को स्पॉट किया गया, तो एक्ट्रेस के लिए फैंस की बेताबी साफ नजर आई। लेकिन बातों-बातों में उर्फी जावेद ने फैंस के सामने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

मुंबई, 22 सितंबर: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने यूनीक फैशन स्टाइल से उर्फी सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोरती हैं। हर वक्त उर्फी को सोशल मीडिया पर देखने वाले उनके फैंस असल जिंदगी में भी एक्ट्रेस से मिलने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में हाल ही में जब उर्फी को स्पॉट किया गया, तो एक्ट्रेस के लिए फैंस की बेताबी साफ नजर आई। लेकिन बातों-बातों में उर्फी जावेद ने फैंस के सामने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

उर्फी को देखकर एक्साइटेड हुए फैंस

उर्फी को देखकर एक्साइटेड हुए फैंस

अपने नए लुक में उर्फी जावेद बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐसे में पैपराजी ने जब उन्हें स्पॉट किया, तो उर्फी के फैंस भी उन्हें देखकर बेहद एक्साइटेड नजर आए। उर्फी के पास सेल्फी खिंचवाने वालों की होड़ सी मच गई। ये देखकर उर्फी जावेद का बेहद ही मजेदार रिएक्शन सामने आया।

फैन ने की डिमांड, तो उर्फी का जवाब

फैन ने की डिमांड, तो उर्फी का जवाब

बार-बार सेल्फी की जिद कर रहे फैन को देखकर उर्फी जावेद बोलीं पहली सेल्फी मैं फ्री में देती हूं लेकिन दूसरी के लिए चार्ज करती हूं। ये सुनते ही सेल्फी के लिए एक्साइटेड उनका फैन तुरंत पीछे हट गया और उर्फी जावेद भी आगे बढ़ती दिखीं।

वायरल हो रहा वीडियो

अब उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाते वक्त उर्फी को ये कहते भी सुना जा सकता है कि मेरी फ्लाइट मिस हो गई तो आपसे ही चार्ज करूंगी। इतने में पैपराजी भी हंस पड़ते हैं।

न्यू लुक में दिखीं उर्फी

न्यू लुक में दिखीं उर्फी

उर्फी के इस नए लुक की बात करें, तो एक्ट्रेस इस बार पर्पल कलर के ब्रालेट टॉप में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ट्राउजर पहना हुआ था। अपने लुक को उर्फी ने हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया। न्यूड मेकअप और खुले बालों में उर्फी जावेद बेहद प्यारी लग रही थीं।

जबरदस्त तरीके से हुईं ट्रोल

जबरदस्त तरीके से हुईं ट्रोल

यूजर्स ने उर्फी का अंदाज देखकर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि चार्ज करने वाली ही लगती है। वहीं एक अन्य ने कहा कि इसका नाम क्या है मैं नहीं जानता। वहीं कई लोग उर्फी के इस ड्रेस को अच्छा बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+