कैमरा देखते ही बौखलाकर भागीं उर्फी जावेद, पीछे-पीछे पैपराजी भी दौड़े, वीडियो देख फैंस की छूटी हंसी

हर बार स्टाइलिश पोज देने वाली उर्फी इस बार कैमरे से भागती दिखीं। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुंबई, 26 अगस्त: उर्फी जावेद की सोशल मीडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस हर बार कुछ अतरंगी और कट आउट पहनकर लाइमलाइट लूट लेती हैं। जब भी उर्फी पैपराजी के सामने आती हैं, उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है। एक्ट्रेस साइड पोज दे-देकर पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक करवाती है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हो गया, जिसकी फैंस ने भी उम्मीद नहीं की होगी। दरअसल, इस बार जब उर्फी कैमरे के सामने आईं, तो हर बार स्टाइलिश पोज देने वाली उर्फी इस बार कैमरे से भागती दिखीं। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। इस दौरान वे बस एक ही बात बोल रही हैं कि प्लीज मुझे तैयार होकर आने दो।

लाइमलाइट में रहती हैं उर्फी

लाइमलाइट में रहती हैं उर्फी

उर्फी जावेद आज पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। भले ही उर्फी को इंडस्ट्री में खास पहचान ना मिल पाई हो। लेकिन लाइमलाइट में रहने का नया तरीका एक्ट्रेस ने ढूंढ ही लिया। आज कई सेलेब्स से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग उर्फी की है और फैंस उनके नए-नए लिबास को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड रहते हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

लेकिन हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस को उर्फी का ऐसा हाल देखने को मिला, जो शायद पहले कभी ना देखा हो। उर्फी कैमरे को देखते ही बुरी तरह से बौखलाई हुई दिखीं। वूम्प्ला ने ये वीडियो शेयर किया है।

बौखलाई दिखीं उर्फी

बौखलाई दिखीं उर्फी

उर्फी को पैपराजी ने स्पॉट किया तो, उर्फी बेहद बौखलाई हुई नजर आईं। इस दौरान उर्फी जावेद को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। हर बार बेहद स्टाइलिश दिखने वाली उर्फी एकदम सिंपल दिख रही थीं। पैपराजी को देखते ही उर्फी अपना चेहरा छिपाने लगीं और बोलीं कि प्लीज मुझे तैयार होकर आने दो।

पैपराजी को देख क्यों डरी उर्फी?

पैपराजी को देख क्यों डरी उर्फी?

लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद ब्लू कलर के टॉप और ग्रे शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं। उर्फी ने अपना चेहरा छिपाने के लिए फेस मास्क भी लगाया हुआ है। उर्फी ने भले ही छिपने के सारे इंतजाम किए, लेकिन फिर भी वो पैपराजी से बच नहीं सकीं। पैपराजी को देखकर उर्फी बुरी तरह से डर गईं और भागने लगीं।

बौखलाकर भागीं उर्फी

बौखलाकर भागीं उर्फी

वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी बुरी तरह से बौखलाकर भाग रही हैं। उर्फी को भागता देख पैपराजी भी कैमरा लेकर उनके पीछे भागने लगते हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

लोगों ने किया रिएक्ट

लोगों ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर उर्फी के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा- पकड़म पकड़ाई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पकड़ो पकड़ो, छोड़ना मत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+