'तुम्हें तो अब मैं बताउंगी', कपड़ों की वजह से Urfi Javed को रेस्टोरेंट में नहीं मिली एंट्री, मैनेजर को दे डाली
उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस के छोटे कपड़ों की वजह से रेस्टोरेंट के मैनेजर एंट्री देने से मना कर दिया।

Urfi Javed Entry In Restaurant: अपने अतरंगी स्टाइल और बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस खाना खाने मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंची लेकिन उनके कपड़ों की वजह से मैनेजर ने एंट्री देने से मना कर दिया।
उर्फी जावेद को रेस्टोरेंट में नहीं मिली एंट्री
उर्फी जावेद का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने नए आउटफिट में चमचमाती कार से निकलकर रेस्टोरेंट में एंट्री लेती हैं। वो गेट पर ही खड़े मैनेजर के पास जाती हैं और उनसे सीट के लिए कहती हैं। लेकिन मैनेजर सीट फुल होने की वजह से उन्हें साफ मना कर देता है।
मैनेजर को सुनाई खरी-खोटी
इसके बाद उर्फी जावेद मैनेजर को गुस्से में ऑर्डर देती हैं और कहती हैं कि, 'बहुत सारी जगह जाकर चेक करो। इसके बाद मैनेजर ने जवाब देते हुए कहा, फिलहाल जोमैटो का कार्निवाल चल रहा है जिस कारण सभी सीट्स फुल हैं। आप अभी कहीं भी जाएंगी आपको यही हाल देखने को मिलेगा।'
सीट देने पर हुआ बवाल
ऐसे में उर्फी जावेद का गुस्सा और बड़ गया और उन्होंने मैनेजर से कहा, जाकर बोलो कि उर्फी जावेद आई है। प्लीज। मैनेजर ने उनको साफ मना किया और समझाया कि सीट नहीं मिल पाएगी। उर्फी ने कहा, 'मेरी नाम जानते हो। उर्फी जावेद हूं। मेरे लिए जगह बन जाती है। जाकर देखो।' लेकिन उर्फी जावेद ने इसे कपड़ों से जोड़ा और कहा कि, मैनेजर ने मेरे कपड़ो की वजह से मुझे एंट्री नहीं दी।
'उर्फी बोलीं- कपड़ों की वजह से...'
उर्फी जावेद इसके बाद आगबबूला हो गईं और कहती हैं कि, इन लोगों को मेरे कपड़ों की वजह से दिक्कत है। जबकि मैनेजर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आप मैम सुनिए तो। तभी उर्फी कहती हैं कि मैं क्यों सुनूं तुम्हारी तुमने मुझे एंट्री नहीं दी। इसके बाद मैनेजर उन्हें ऐप के जरिए सीट बुक करने की सलाह देता है। लेकिन इसके बावजूद उर्फी जावेद का गुस्सा थमने का नाम नहीं लिया।
सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
उर्फी जावेद मैनेजर को कहती हैं कि, तुम्हें तो बताऊंगी मैं डिस्काउंट पे। तुम देखो अब। तुम्हारे खिलाफ मैं ट्वीट करूंगी और तुम्हारे खिलाफ एक्शन लूंगी। देखो अब तुम। इसके बाद मैनेजर ने उनको काफी समझाने की कोशिश की लेकिन एक्ट्रेस ने एक नहीं सुनी और सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली।
वायरल हो रहा वीडियो
उर्फी जावेद का फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस इसे स्क्रीप्टेड कह रहे हैं वहीं कुछ उर्फी जावेद को उनके व्यवहार की वजह से बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये औरत कपड़ों के साथ-साथ दिमाग भी खो बैठी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेकार में ओवरएक्टिंग कर रही है।'












Click it and Unblock the Notifications