रणवीर सिंह के कमेंट पर उर्फी जावेद ने दिया ऐसा रिएक्शन, बोलीं- मुझे समझ नहीं आ रहा....

फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' में रणवीर सिंह ने उर्फी को 'फैशन आइकॉन' कहकर पुकारा। अब उर्फी ने खुद रणवीर के कमेंट का जवाब दिया है।

मुंबई, 10 जुलाई: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद वैसे तो हर वक्त सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन अब उर्फी के चर्चे पब्लिक में नहीं बल्कि बीटाउन में होने लगे हैं। हाल ही में करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफ विद करण की शुरुआत हुई है। ऐसे में पहले गेस्ट के तौर पर करण के शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ही सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद का जिक्र किया। यूनिक फैशन स्टाइल को फॉलो करने वाले रणवीर सिंह ने उर्फी को 'फैशन आइकॉन' कहकर पुकारा। अब उर्फी ने खुद रणवीर के कमेंट का जवाब दिया है।

करण जौहर ने उड़ाया उर्फी का मजाक

करण जौहर ने उड़ाया उर्फी का मजाक

शो में करण जौहर ने पूछा कि किस सेलेब ने किसी आउटफिट को बहुत जल्दी रिपीट किया है। तो रणवीर ने जल्दी से सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद का नाम लिया। ऐसे में करण जौहर ने उर्फी जावेद का खूब मजाक उड़ाया। फिर रणवीर ने कहा कि उर्फी नई फैशन आइकन हैं।

उर्फी ने किया रिएक्ट

उर्फी ने किया रिएक्ट

अब इतने बड़े चैट शो और एक्टर रणवीर सिंह से उर्फी जावेद का जिक्र बहुत बड़ी बात है। रणवीर ने उर्फी का जिक्र किया, तो उर्फी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। ऐसे में एक्ट्रेस ने रणवीर के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा- मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करूं, पर रणवीर सिंह बहुत प्यारे हैं।

उर्फी-करण की हो चुकी है मुलाकात

उर्फी-करण की हो चुकी है मुलाकात

बताते चलें कि इससे पहले करण जौहर और उर्फी जावेद की मुलाकात हो चुकी है। दरअसल, करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर चुके हैं। शो में उर्फी बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थीं और यहीं उन्होंने अपने फैशन की एक झलक पेश की थी। एक टास्क में उर्फी प्लास्टिक से ड्रेस बनाकर आई थी।

चर्चा में उर्फी जावेद

चर्चा में उर्फी जावेद

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेस के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके अजीब फैशन सेंस को लेकर लोग चर्चाएं करते रहते हैं। यही कारण है कि कॉफी विद करण के 7वें सीजन के पहले एपिसोड में ही में उर्फी के नाम की चर्चा हो गई। हाल ही में हॉलीवुड डिजाइनर हैरिस रीड द्वारा सराहना किए जाने के बाद, एक्ट्रेस की सार्टोरियल पसंद पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा किसी का ध्यान नहीं गया।

हैरिस रीड ने की थी उर्फी की तारीफ

हैरिस रीड ने की थी उर्फी की तारीफ

जानकारी के अनुसार बिग बॉस ओटीटी से सुर्खियों में छाईं उर्फी जावेद, अपने अजीबोगरीब ड्रेसेस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहीत हैं। हाल ही में फेमस इंटरनेशनल डिजाइनर हैरिस रीड द्वारा तारीफ किए जाने से लेकर साल के सबसे ज्यादा बार गूगल पर सर्च किए गए एशियाई लोगों में से एक होने तक, उर्फी अपनी उपस्थिति का एहसास लगातार लोगों को करा रही हैं।

ट्रेंड में आए कटआउट ड्रेसेज

ट्रेंड में आए कटआउट ड्रेसेज

अपने अतरंगी और रिवीलिंग ड्रेसेज के कारण उर्फी बॉलीवुड सेलेब्स के गॉसिप्स का हिस्सा बन रही हैं। अजीब कटआउट ड्रेसेज का ट्रेंड उर्फी की बदौलत एक बार फिर से शुरू हुआ है। हालांकि कई बार वह अपने इस तरह के अजीब फैशन सेंस के चलते लोगों के बीच ट्रोल हा जाती हैं पर इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+