'भाड़ में जाओ और क्या...' बेवफा लड़कों से कैसे डील करती हैं उर्फी जावेद, कुशा कपिला के सवाल का बेबाक जवाब
Urfi Javed and Kusha Kapila: हाल ही में मशहूर इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने उर्फी जावेद से जानना चाहा कि एक्ट्रेस हार्टब्रेक से कैसे डील करती हैं। इस दौरान अगर उर्फी के शरीर को लेकर कोई भद्दा मजाक करे तो भी एक्ट्रेस ने अपने रवैये को लेकर बात की।
शो के एक टीजर में उर्फी और कुशा कपिल ने हालिया समय में डेटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की। राइट स्वाइप के लेटेस्ट एपसोड को लेकर कुशा कपिला ने उर्फी जावेद से खूब सवाल जवाब किए। ये शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

टीजर में कुशा कपिला उर्फी से पूछती हैं कि अगर आप किसी को पसंद करो और वो आपको रिजेक्ट कर दे तो कैसा होगा? इस लूप से बाहर आने के तीन स्टेप्स कौन से हैं? उर्फी ने तुरंत जवाब दिया भाड़ में जाओ।
इसके बाद कुशा पूछती हैं कि जब कोई लड़का तुमसे मिलकर तुम्हारे शरीर का मजाक उड़ाने लगे तो... आप इससे कैसे डील करती हैं? उर्फी ने जवाब दिया मैं इससे डील नहीं करती, मैं इसे अलॉव ही नहीं करती।
उर्फी ने कहा कि बाहर जाओ, एक्सपेरिमेंट करो, रिजेक्ट होऊ अपने दिल तो तुड़वाओ और आखिरकार वो करो जो आपको करना है। कुशा ने जवाब दिया कि अरे वाह। मैं इसे खुद में फील कर सकती हूं।
कुशा ने वीडियो शेयर कर अपने शो के लिए एक प्रमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा- आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा। टिंडर राइट स्वाइप का सीजन 3 शुरू हो रहा है। सीरीज में सच्चा मेहमान और सिलेब्रिटी मेहमान एक खूबसूरत कन्या है। बढ़िया एपिसोड है, देखना जरूर। अब मुफ्त स्ट्रीमिंग सिर्फ जियोसिनेमा पर। उर्फी ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि अच्छा एपिसोड है।
पिछले महीने कुशा कपिला पति संग तलाक को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में थी। उन्होंने पति जोरावर आहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की थी। बस तभी से लेकर वे ऑनलाइन ट्रोल्स का सामना कर रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सफलता मिलने के बाद उन्होंने जोरावर को छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications