Urfi Javed को रेप और मर्डर की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पटना में छिपा था आरोपी

सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर उर्फी जावेद को एक शख्स रेप और जान से मारने की दे रहा था। हालांकि पुलिस ने अब उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Urfi Javed Threatened: कभी रस्सी तो कभी सेफ्टी पिन से सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर उर्फी जावेद अपनी ड्रेस के साथ कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। लेकिन, उनके कपड़ों का स्टाइल फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आता और हर दिन लोग सोशल मीडिया के जरिए उन पर गुस्सा निकालते रहते हैं। लेकिन अभी तक ये गुस्सा सोशल मीडिया तक ही सीमित था। वहीं लोग अब अभिनेत्री को फोन पर भी धमकियां देने लगे हैं।

urfi javed

धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
हाल ही में खबर आई थी कि, उर्फी जावेद के ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से उन्हें एक शख्स ने रेप और जान से मारने की धमकी दी थी। ये शख्स पहले उर्फी को व्हाट्सएप के जरिए रेप की धमकी देता था। फिर उसने एक्ट्रेस को हर रोज फोन करके परेशान करने लगा। जिसके बाद उर्फी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी. वहीं पुलिस ने उर्फी को धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटना से दबोच लिया है।

उर्फी जावेद को करता था अलग-अलग नंबर से कॉल
उर्फी जावेद ने लगभग 5 दिन पहले मुंबई स्थित गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उर्फी का आरोप था कि, ये शख्स अलग-अलग नंबरों से उन्हें कॉल कर धमकियां देता है। इसके साथ ही सबूत के आधार पर उर्फी ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी देने की धाराएं लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+