'मुंह बंद कर, तुझे क्या पता इस्लाम क्या है?', उदयपुर हत्याकांड पर पोस्ट करने पर उर्फी जावेद को मिली धमकी

मुंबई, 30 जून: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट रह चुकीं उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अपने बोल्ड अंदाज के अलावा उर्फी जावेद अपने स्टेटमेंट्स के लिए भी ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। बेखौफ उर्फी जावेद अक्सर अपने धर्म को लेकर बेझिझक राय साझा करती हैं। ऐसे में उनको काफी भद्दी-भद्दी गालियों को झेलना पड़ता है। अब उदयपुर में हुई ट्रेलर कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या पर उर्फी जावेद को एक शख्स ने धमकी दी है, जिसके बाद गुस्साईं एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को अपने पोस्ट में टैग किया है।

यूजर ने दी जान से मारने की धमकी

यूजर ने दी जान से मारने की धमकी

उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने धर्म के लोगों के निशाने पर रहती हैं। इसके पीछे की वजह है उनका अतरंगी कपड़े पहनने का तरीका और अपने ही धर्म पर दिए जाने वाले उनके बयान। ऐसे में कई लोग उन्हें ट्रोल करते हैं और ज्यादतर मुस्लिम समुदाय को शर्मसार करने के लिए उन्हें गालियां भी देते हैं। अब एक यूजर ने उनको जान से मारने की धमकी दी है। क्योंकि उन्होंने हाल ही में उदयपुर हत्याकांड पर अपनी राय रखी थी।

उदयपुर में दर्जी की गला काटकर हत्या

उदयपुर में दर्जी की गला काटकर हत्या

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी ने देश में एक नए विवाद को जन्म दे दिया। पूरे देश में उनके खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं यूएई, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देशों ने इसकी कड़ी निंदा की थी, जिसके बाद अब 28 जून की शाम को दो हत्यारों ने उदयपुर में एक दर्जी की गला काटकर इसलिए हत्या कर दी थी कि उसने नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट किया था। जिसका वीडियो भी दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

धर्म के नाम पर हत्या की उर्फी ने की आलोचना

धर्म के नाम पर हत्या की उर्फी ने की आलोचना

इस घटना के विरोध में उर्फी जावेद ने रिएक्शन देते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "अल्लाह ने अपने अनुयायियों को धर्म के नाम पर इस तरह के अपराध करने के लिए कभी नहीं कहा।" उन्होंने धर्म के नाम पर हुई इस हत्या की आलोचना की, जिसके बाद उर्फी का यह लिखना बहुत लोगों को पसंद नहीं आया और उनके गंदे-गंदे मैसेज मिलने लगे।

शख्स ने भेजा उर्फी को धमकी भरा मैसेज

शख्स ने भेजा उर्फी को धमकी भरा मैसेज

एक यूजर ने उर्फी को गाली भरा मैसेज लिखा। यूजर ने लिखा कि "अपना मुंह बंद कर चुड़ैल, तुझे तो क्या ही पता इस्लाम क्या है? हमारे नबी की शान में कोई गुस्ताखी करे और हम उसे कैसे छोड़ दें।" शख्स की इस हरकत के बाद उर्फी आगबबूला हो गईं और उन्होंने साफ कहा कि वो मुंबई पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया।

'ये सभी चरमपंथियों के लिए सबक होगा'

'ये सभी चरमपंथियों के लिए सबक होगा'

उर्फी जावेद ने धमकी से जुड़ा पोस्ट इंस्टा पर पोस्ट करते हुए मुंबई पुलि को टैग किया। उर्फी ने लिखा, "मैं मुंबई पुलिस में इस शख्स के खिलाफ शिकायत करने वाली हूं। यह धर्म के नाम पर मारने की धमकी दे रहा है। ये सभी चरमपंथियों के लिए सबक होगा। साजिद अपना समय जेल में एंजॉय करो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+